{"_id":"5d3ef37b8ebc3e6cc92d6e01","slug":"sanjay-dutt-cuts-his-birthday-cake-at-prasthanam-teaser-launch-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त के 60वें बर्थडे पर लांच हुआ 'प्रस्थानम' का टीजर, स्टारकास्ट के साथ सेट पर ही काटा केक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त के 60वें बर्थडे पर लांच हुआ 'प्रस्थानम' का टीजर, स्टारकास्ट के साथ सेट पर ही काटा केक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दमदार रोल करते नजर आएंगे। उनकी बहुचर्चित फिल्म प्रस्थानम का टीजर आज रिलीज हो गया। प्रस्थानम के टीजर रिलीज से पहले संजय दत्त ने सेट पर ही स्टारकास्ट के साथ जन्मदिन का केक भी काटा। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में संजय दत्त एकदम अलग किरदार में दिखाई देंगे।
Trending Videos
Prasthanam teaser launch
- फोटो : amar ujala mumbai
खास बात ये है कि फिल्म प्रस्थानम का टीजर संजय दत्त के 60वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। ये टीजर मुंबई में जुहू के एक सिनेमाघर में रिलीज किया गया। इस मौके पर संजय दत्त देश भर से आए अपने कुछ खास प्रशंसकों से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt
- फोटो : amar ujala mumbai
प्रस्थानम साउथ की इसी नाम की हिट फिल्म के रीमेक है। निर्देशक देवा कट्टा की इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अली फजल, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का बड़ा हिस्सा लखनऊ और उसके आसपास शूट हुआ है और सूत्रों की मानें तो फिल्म पूरी तरह से संजय दत्त के असली तेवर के साथ बनी है।
Sanjay Dutt
- फोटो : amar ujala mumbai
संजय दत्त कुछ दिन पहले ही ऊटी में अपनी एक और फिल्म सड़क 2 का शेड्यूल पूरा करके लौटे हैं। अपने पसंदीदा निर्देशक महेश भट्ट के साथ अरसे बाद काम करके संजू काफी खुश बताए जाते हैं। महेश भट्ट की फिल्मों नाम, सड़क, कब्जा और गुमराह ने संजय दत्त को सुपरस्टार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
पढें: Teaser Review: तमतमाते तेवरों के साथ लौटे संजय दत्त, प्रस्थानम के टीजर में दिखा अली फजल का असली दम
पढें: Teaser Review: तमतमाते तेवरों के साथ लौटे संजय दत्त, प्रस्थानम के टीजर में दिखा अली फजल का असली दम
विज्ञापन
Sanjay Dutt
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आपको बता दें कि फिल्म प्रस्थानम के टीजर रिलीज पर फिल्म की स्टार कास्ट यानी संजय दत्त, अली फजल, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ भी नजर आए। सभी ने सेट पर संजय दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

कमेंट
कमेंट X