{"_id":"59eb07654f1c1b60678b688d","slug":"sanjay-dutt-daughter-trishala-photo-got-viral-in-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बेटी की वायरल हुई बोल्ड फोटो, सोशल मीडिया में मची धूम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की बेटी की वायरल हुई बोल्ड फोटो, सोशल मीडिया में मची धूम
Sun, 22 Oct 2017 08:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों स्टार किड्स चाहे वो छोटे तैमूर अली खान हों या फिर सारा अली खान। मीशा कपूर हों या फिर जाह्नवी कपूर सब सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये सभी सोशल मीडिया की जान बने हुए हैं। अब इस लिस्ट में संजय दत्त की बड़ी बेटी ने भी एक धमाकेदार एंट्री की है। यूं तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन इस बार उनकी एक बोल्ड तस्वीर धूम मचा रही है।
मशहूर एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपनी एक हॉट तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उनकी इस बोल्ड फोटो को दस हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। इस तस्वीर में त्रिशाला शियर लेसी क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक प्लाजो पैंट्स में नजर आ रही हैं। त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं।
3 of 5
आपको बता दें कि जब संजय ने मान्यता से शादी की थी तो त्रिशाला इस शादी से खुश नहीं थी। हालांकि अब दोनों की एकसाथ कुछ तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि इनके बीच सब कुछ ठीक है।
त्रिशाला ने न्यूयॉर्क से लॉ में ग्रेजुएशन पास की है लेकिन उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग और फैशन में है। खबर है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। साल 2014 में त्रिशाला ने अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं पिता संजय दत्त नहीं चाहते कि त्रिशाला फिल्मों में काम करें। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर त्रिशाला फिल्मों में काम करने को कहती हैं तो मैं उनकी टांगें तोड़ दूंगा। त्रिशाला फैशन डिजाइनिंग में अच्छा काम कर रही हैं। ये ग्लैमर की दुनिया है। यहां पर काम करना आसान नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि संजय ने त्रिशाला की पढ़ाई के लिए बहुत पैसे और एनर्जी खर्च की है इसलिए वो चाहते हैं कि बेटी पढ़ाई की तरफ ही ध्यान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।