{"_id":"619240f652c8a70f9b7fbd81","slug":"sanjay-dutt-daughter-trishala-told-her-wedding-plan-said-i-am-looking-for-the-perfect-gentleman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: बॉयफ्रेंड की मौत के बाद त्रिशाला को है परफेक्ट जेंटलमैन की तलाश, शादी पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: बॉयफ्रेंड की मौत के बाद त्रिशाला को है परफेक्ट जेंटलमैन की तलाश, शादी पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 15 Nov 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
त्रिशाला दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सालों से ये चीज देखने को मिल रही है कि बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे यानी स्टार किड्स फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाते हैं। लेकिन अभिनेता संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला फिल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। वह यूएस में साइकोथेरेपिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। त्रिशाला बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं और वह भी अक्सर अपने चाहने वालों से बात करती नजर आती हैं। हाल ही में, त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बात की, जिसमें उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर पर खुलकर जवाब दिया।
फैंस के हर सवाल का दिया जवाब
दरअसल, त्रिशाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन रखा। इस दौरान त्रिशाला से फैंस ने करियर, पेरेंट्स और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए और उन्होंने भी हर सवाल का काफी मजेदार जवाब दिया।
2 of 5
त्रिशाला दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने त्रिशाला से पूछा, ‘क्या वह अब शादी करने का मन बना रही हैं?’ इस पर 33 साल की त्रिशाला ने बताया कि इस उम्र में डेटिंग डिजास्टर होता है। साथ ही त्रिशाला ने ये भी कहा, ‘मैं तब शादी करूंगी, जब मुझे एक परफेक्ट जेंटलमैन मिल जाएगा, जो मुझे सम्मान, प्यार और सराहना देगा, जो मैं डिजर्व करती हूं। हैप्पी वाइफ, हैप्पी लाइफ।’
3 of 5
त्रिशाला दत्त
त्रिशाला संजय दत्त की बेटी हैं ऐसे में लोग उम्मीद करते हैं कि वह भी बाकी स्टार किड की तरह बॉलीवुड में आएंगी। एक अन्य यूजर ने त्रिशाला से उनका बॉलीवुड में आने का प्लान पूछा। इस पर उन्होंने बेहद ही शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी विरासत को पीछे छोड़कर अपने निर्माण में व्यस्त हूं।’ हालांकि, इससे पहले भी त्रिशाला कई बार बता चुकी हैं कि वह बॉलीवुड में नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
त्रिशाला दत्त
- फोटो : Instagram/trishaladutt
संजय दत्त की बेटी अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर रखने में कतराती नहीं हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने बताया था कि बॉयफ्रेंड को खोने के बाद वह कैसे परिस्थितियों से डील कर रही हैं? उन्होंने कहा था, 'मैं अभी भी इससे डील कर रही हूं। मैंने इसके लिए काफी मदद ली है और ले भी रही हूं। कोविड की वजह से मैंने जो भी सपोर्ट ग्रुप ज्वाइन किए थे वो वर्चुअल हो गए हैं। मैं अपने ग्रीफ थेरापिस्ट से हफ्ते में एक बार वर्चुअली मिलती हूं। इस वक्त मैं खुद की खोच कर रही हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
संजय दत्त
- फोटो : Instagram
संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आए थे। वहीं, अब संजय जल्द ही 'पृथ्वीराज', 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'शमशेरा' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।