सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

संजय दत्त की कैंसर से जंग, मां नरगिस को हुआ था ब्लड कैंसर और पहली पत्नी की ब्रेन ट्यूमर से हुई थी मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Aug 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt diagnosed lung cancer: Nargis to Sanjay Dutt First Wife family battle with cancer
ऋचा शर्मा, संजय दत्त, नरगिस दत्त - फोटो : ट्विटर

संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लंग कैंसर होने की खबर है। संजय दत्त पिछले दिनों सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। उसे निकाला गया फिर टेस्ट के बाद पता चला कि उन्हें स्टेज 3 का कैंसर है। संजय दत्त की जिंदगी में कैंसर शब्द नया नहीं है। अपनी जिंदगी में संजू बाबा ने जिसे सबसे ज्यादा प्यार किया उसकी मौत भी कैंसर से ही हुई, यानी संजय दत्त की मां नरगिस दत्त की। इतना ही नहीं संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा ने भी ब्रेन ट्यूमर से लड़ते हुए जान गंवाई थी।

Trending Videos
Sanjay Dutt diagnosed lung cancer: Nargis to Sanjay Dutt First Wife family battle with cancer
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय

नरगिस और सुनील दत्त की जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन उस वक्त तो जैसे सुनील दत्त की दुनिया ही उजड़ गई जब उन्हें पता चला कि नरगिस को कैंसर है। दुनिया के बेहतरीन डॉक्टरों से वो नरगिस का इलाज कराना चाहते थे और इसीलिए वो नरगिस को इलाज के लिए विदेश ले गए। नरगिस की कीमोथेरेपी चल रही थी, लेकिन दर्द ऐसा होता कि नरगिस तड़प उठती थीं। नरगिस की तड़प, उनका दुख और दर्द सुनील दत्त से झेला ना जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt diagnosed lung cancer: Nargis to Sanjay Dutt First Wife family battle with cancer
संजय दत्त और नरगिस

नरगिस इससे पहले कि दर्द से उबर पातीं वो कोमा में चली गईं। नौबत यहां तक आ गई कि नरगिस को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखना पड़ा। डॉक्टर हाथ खड़े कर चुके थे, लेकिन सुनील दत्त को उम्मीद थी कि नरगिस ठीक हो जाएंगी। जब कई दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहे तो डॉक्टरों ने सुनील दत्त को सलाह दी कि वो नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें ताकि वो चैन से मर सकें। लेकिन कुछ दिनों के बाद नरगिस की मौत हो गई। नरगिस अपने बेटे के पहली फिल्म रॉकी भी नहीं देख पाईं।

Sanjay Dutt diagnosed lung cancer: Nargis to Sanjay Dutt First Wife family battle with cancer
Richa Sharma - फोटो : instagram

संजय दत्त की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा के साथ हुई थी। ऋचा ने संजय के लिए अपना फिल्मी करियर तक छोड़ दिया था। लेकिन ऐसा कहा गया कि दोनों की लव स्टोरी में उस वक्त ब्रेक लग गया जब ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हुआ। ऋचा अपना इलाज कराने तीन साल के लिए यूएस चली गईं। साल 1996 में ऋचा का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Sanjay Dutt diagnosed lung cancer: Nargis to Sanjay Dutt First Wife family battle with cancer
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त और नरगिस के घर में जन्मे संजय ने बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया, हालांकि विवादों के साथ भी उनका चोली-दामन का साथ रहा। मां और पहली पत्नी की आकस्मिक मौत से दुखी संजय दत्त  को पहले से ही ट्रेजडी ब्वॉय कहा जाता रहा है। अब उनको कैंसर होने की खबर होने के बाद एक बार फिर उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed