फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली पत्नी ने संजय दत्त की खातिर कुर्बान कर दिया था सबकुछ, 32 साल की उम्र में तन्हाई में तोड़ा दम

Wed, 09 Dec 2020 11:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt first wife Richa Sharma Death Anniversary special
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : फाइल

शायद ही संजय दत्त की तरह किसी और बॉलीवुड अभिनेता की जिंदगी इतनी विवादित रही हो। संजय की पहली पत्नी का नाम  ऋचा शर्मा था। वे भारत एक अभिनेत्री बनने आई थीं। लेकिन उन्हें अभिनेता से प्यार हो गया और फिर दोनों की शादी हो गई। ये कहानी सिर्फ इतनी सी नहीं है। 32 साल की उम्र में ऋचा इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। 10 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि है।

sanjay dutt first wife Richa Sharma Death Anniversary special
Richa Sharma, Sanjay Dutt - फोटो : instagram

ऋचा शर्मा का जन्म 6 अगस्त 1963 को न्यूयॉर्क में हुआ था। वह देव आनंद की फिल्म में हीरोइन बनने आई थीं लेकिन उम्र कम होने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल पाया। हालांकि देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म अगली फिल्म में मौका दिया जिसका नाम था 'हम नौजवान'। 

sanjay dutt first wife Richa Sharma Death Anniversary special
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : instagram

हम नौजवान साल 1985 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह 'अनुभव', 'इंसाफ की आवाज', 'सड़क' छाप जैसी फिल्मों में नजर आईं। ऋचा शर्मा की आखिरी फिल्म 'आग ही आग' थी जो साल 1987 में आई थी। इसी फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात संजय दत्त से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt first wife Richa Sharma Death Anniversary special
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : फाइल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त ने पहली बार ऋचा की तस्वीर एक लोकल मैग्जीन में देखी थी। तस्वीर देखते वो अपना दिल हार बैठे थे। फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग के दौरान संजय ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। ऋचा ने भी उन्हें हां कह दी। कहा ये भी जाता है कि संजय चाहते थे कि ऋचा शादी के बाद फिल्मों में काम ना करें। हालांकि शादी के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।

विज्ञापन
sanjay dutt first wife Richa Sharma Death Anniversary special
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : फाइल

संजय दत्त और ऋचा शर्मा ने शादी कर ली। दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे थे लेकिन दो साल बाद ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया। वह इलाज के लिए विदेश चली गईं। इधर जुदाई में संजय काफी परेशान रहने लगे। इस दौरान माधुरी दीक्षित के साथ उनकी करीबियां बढ़ने लगीं और फिर ऋचा उनके दिमाग से उतरने लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed