फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त की तबीयत बिगड़ने से 'शमशेरा' का खेल खराब, शूटिंग को लेकर शुरू हुई परेशानी

Tue, 11 Aug 2020 01:39 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Aug 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt ill health further delays resuming work on Shamshera Ranbir Kapoor Movie
संजय दत्त, शमशेरा - फोटो : ट्विटर

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग में एक रुकावट पैदा हो गई है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में से एक अभिनेता संजय दत्त की तबीयत ठीक न होने की वजह से इसकी शूटिंग को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। फिल्म का अंतिम शेड्यूल ही बचा है लेकिन अब यह पूरा तभी किया जाएगा जब संजय की तबीयत दुरुस्त हो जाएगी।

Sanjay Dutt ill health further delays resuming work on Shamshera Ranbir Kapoor Movie
रणबीर कपूर

पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में इस फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा से मिले थे। और, उसी दौरान इस फिल्म की शूटिंग को पूरा करने का खाका तैयार किया गया था। फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकार भी तैयार थे और जिस स्टूडियो में शूटिंग होनी है उसे भी तैयार कर दिया गया था। 

Sanjay Dutt ill health further delays resuming work on Shamshera Ranbir Kapoor Movie
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले शनिवार को अचानक से संजय दत्त की बिगड़ी तबीयत के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके साथ ही करण की बनाई गई योजना पर पानी फिर गया। सूत्र बताते हैं कि फिल्म की कुछ दिन की शूटिंग बाकी है जिसमें दो से तीन दिन का काम संजय दत्त का भी बचा है। यह शूटिंग इसी हफ्ते शुरू होनी थी लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से संजय को अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt ill health further delays resuming work on Shamshera Ranbir Kapoor Movie
संजय दत्त - फोटो : Social Media

डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज तो कर दिया लेकिन घर पर आराम करने के लिए कहा गया है। अब वह जब भी अच्छा महसूस करेंगे तब उसके चार से पांच दिन बाद ही शूटिंग के लिए तैयार होंगे।

विज्ञापन
Sanjay Dutt ill health further delays resuming work on Shamshera Ranbir Kapoor Movie
Shamshera - फोटो : Twitter

बता दें कि अंग्रेजी शासन के समय की यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर पहली बार दोहरे किरदार में नजर आएंगे। वह एक डकैतों के कबीले के सरदार होंगे जिसका नाम शमशेरा होगा। फिल्म की कहानी भी इसी किरदार के आसपास घूमेगी। फिल्म में रणबीर और संजय के अलावा रोनित रॉय और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाएं निभाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed