भारतीय समाज में आज अलग-अलग धर्म से संबंध रखने वाले प्यार करने वाले जोड़ों के शादी करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बॉलीवुड की ऐसी कई हस्तियां हैं जिनका दिल दूसरे धर्म के अभिनेता या फिर अभिनेत्री पर आया। इन सितारों ने शादी करके अपने प्यार को मुकम्मल भी किया। बता दें इस कड़ी में केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि अभिनेत्री भी हैं जिन्होंने शादी करके अपने प्यार को हासिल किया। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी हीरोइनों के बारे में ही बताएंगे जिन्होंने प्यार के लिए धर्म को दीवार नहीं बनने दिया।
इन सितारों की शादी के बीच धर्म नहीं बना दीवार, संजय- मान्यता से कुणाल-सोहा तक लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त और मान्यता
मान्यता दत्त ने संजय दत्त से शादी के बाद भले ही नाम बदल लिया हो, लेकिन शादी से पहले वह एक मुस्लिम एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं। मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी।
View this post on Instagram
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने साल 2015 में बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से शादी की। कुणाल खेमू एक कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
जरीना वहाब और आदित्य पंचोली
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब ने एक्टर आदित्य पंचोली से साल 1986 में शादी की थी। इस स्टार कपल के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम सना और सूरज है।
मधुबाला और किशोर कुमार
अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मधुबाला ने लोकप्रिय सिंगर किशोर कुमार से शादी की। मधुबाला का असली नाम मुमताज झा बेगम था।

कमेंट
कमेंट X