फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सवालों के जवाब नहीं दे पाई 'संजू', कैंसर से तड़पती पत्नी और GF से गुपचुप शादी का किस्सा गायब

Mon, 02 Jul 2018 01:42 PM IST
अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Updated Mon, 02 Jul 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Sanjay dutt life is not about biopic sanju here is some mistakes of rajkumar hirani film

रणबीर कपूर स्टारर और संजय दत्त की जिंदगी पर आधरित फिल्म 'संजू' को फैंस पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने महज तीन दिन में ही 112 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले दिन 34.75 की कमाई करते हुए संजू साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी। फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े तमाम छोटे बड़े किस्सों को राजकुमार हिरानी ने हूबहू पर्दे पर उतारा है लेकिन फिल्म देखने के बाद कई सवाल ऐसे हैं जो आपको जहन में आते हैं। जैसे संजय दत्त की पहली दोनों पत्नियों का किरदार।

Sanjay dutt life is not about biopic sanju here is some mistakes of rajkumar hirani film
sanjay dutt
संजय दत्त की पहली पत्नी और बेटी
फिल्म पूरी तरह से संजय दत्त पर बनी बायोपिक नहीं है। अगर यह संजय दत्त की बायोपिक होती तो मान्यता दत्त से पहले संजय दत्त की दो बार शादी हुई थी ये जरूर दिखाया जाता। बेशक आज संजय दत्त की जिंदगी में उनकी पहली पत्नियां नहीं हैं लेकिन फिल्म में उनका जिक्र तक न करना थोड़ा अखरता जरूर है। संजय दत्त ने पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से की थी। साल 1996 में ऋचा का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था। उनसे संजय दत्त की एक बेटी त्रिशाला हैं। 
Sanjay dutt life is not about biopic sanju here is some mistakes of rajkumar hirani film
sanjay dutt

संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया
पहली पत्नी के निधन के 2 साल बाद संजय दत्त ने साल 1998 में रिया पिल्लई से दूसरी शादी कर ली लेकिन दोनों ने कब और कैसे शादी की फिल्म से गायब है। कहा जाता है दोनों ने साईं बाबा के मंदिर में जाकर शादी की थी। शादी के बाद संजय दत्त ने 7 फिल्में साइन कीं और अपनी शूटिंग में बिजी हो गए। इसके चलते वो रिया को टाइम नहीं दे पाते थे। एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुद ये बात कबूली थी कि शूटिंग के चलते उनकी पर्सनल लाइफ खत्म हो चुकी है। कहा जाता है कि संजय रिया से बहुत प्यार करते थे लेकिन उनकी यह शादी कामयाब नहीं हो सकी। साल 2005 में दोनों अलग हो गए। संजय दत्त ने रिया की शॉपिंग और मोबाइल बिल के खर्चे तब तक उठाए जब तक दोनों का ऑफिशियली तलाक नहीं हो गया। फिल्म संजू में रिया का जिक्र तक नहीं है। जिस इंसान से संजय दत्त इतना प्यार करते हो उनकी बायोपिक में उस शख्स का नाम तक न लेना ऑडियंस के मन में सवाल तो खड़े करेगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay dutt life is not about biopic sanju here is some mistakes of rajkumar hirani film
Sanjay Dutt
308 गर्लफ्रेंड की लिस्ट से कई नाम गायब

फिल्म में ये तो बताया गया है कि लड़कियों के मामले में संजू बाबा दिलफेंक थे लेकिन 308 में से सिर्फ एक गर्लफ्रेंड के बारे में बताना कहीं से भी ठीक नहीं लगता। सभी जानते हैं कि फिल्म 'साजन' के बाद से ही संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का अफेयर था। आलम तो ये था कि फिल्म 'साजन' के प्रीमियर में जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टेज पर पहुंचे तो लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे।  कहा जाता है कि 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया, तब माधुरी खुद उनसे अलग हो गईं। ऐसे में इतना अहम किरदार मिस कर देना फिल्म को अधूरा बनाता है।

विज्ञापन
Sanjay dutt life is not about biopic sanju here is some mistakes of rajkumar hirani film
sanjay dutt
मान्यता दत्त और संजय दत्त की शादी
इस फिल्म से संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई राज से परदा गिरा है। हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहा है। फिल्म में मान्यता दत्त के किरदार में दिया मिर्जा दिखाई दी हैं। मान्यता दत्त वर्तमान में भी संजय दत्त साथ हैं। इस बायोपिक में मान्यता का रोल काफी अहम हो सकता था जैसे दोनों कब और कैसे मिले। दोनों ने गुपचुप शादी क्यों की? 2007 में एक अंग्रेजी अखबार में खबर छपी कि संजय और मान्यता ने शादी कर ली है, खबर में ये बताया कि दोनों की शादी 19 नवंबर 2006 को हुई थी। लेकिन ऑफिशियली दोनों की शादी की तारीख 7 फरवरी 2008 बताई जाती है। कोई नहीं जानता की दोनों ने गुुपचुप शादी क्यों की। ऐसे में फिल्म में अगर मान्यता दत्त के किरदार को और दिखाया जाता तो लोगों के संजू बाबा के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed