{"_id":"5c5ff185bdec222bf4528cc5","slug":"sanjay-dutt-made-ranbir-kapoor-fun-before-sanju-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने भरी पार्टी में क्यों किया इतना गाली गलौज कि शर्मिंदा हो गए रणबीर कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त ने भरी पार्टी में क्यों किया इतना गाली गलौज कि शर्मिंदा हो गए रणबीर कपूर
Mon, 11 Feb 2019 12:15 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त और रणबीर कपूर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर रणबीर कपूर ने पिछले साल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' से काफी सुर्खियां बटोरी थी। बड़े पर्दे पर दर्शकों ने उनकी एक्टिंग और 'संजू' की जिंदगी को काफी पसंद किया था। लेकिन फिल्म के करीब साल भर पूरे होने से पहले संजय दत्त और रणवीर कपूर के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
sanju
- फोटो : file photo
फिल्म संजू के बाद संजय दत्त और रणबीर कपूर अब बहुत अच्छे दोस्त हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म से पहले संजय दत्त और रणबीर कपूर इतने अच्छे दोस्त नहीं थे जितना की अब है। गौरतलब है कि 'संजू' से पहले संजय दत्त रणबीर का उनकी फिल्मों की वजह से अक्सर मजाक बनाते थे। यह बात साल 2016 में संजय दत्त की पार्टी की है।
sanju
- फोटो : file photo
मीडिया रिपॉर्ट्स के मुताबिक साल 2016 में संजय दत्त ने एक पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज चेहरे मौजूद थे। रणबीर को उस समय काफी शर्मिंदा होना पड़ा जब संजय दत्त ने उनकी साल 2012 में आई फिल्म बर्फी का मजाक उड़ाना शुरू किया। उस समय पार्टी में डेविड धवन और राजकुमार हिरानी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि पार्टी में संजय दत्त काफी शराब पीने रखी थी। नशे में वह रणबीर कपूर के पास गए। उन्होंने रणबीर से कहा कि वह उनके साथ फिल्म बनाना चाहते जिसका नाम लड्डू होगा। संजय दत्त की बात को रणबीर कपूर बहुत ध्यान से सुन रहे थे। इसके बाद संजय दत्त ने कहा है कि वह लड्डू के बाद इमरती, जलेबी और पेड़ा भी बनाएंगे। इसके बाद वह रणबीर कपूर को गालियां देने लगे और कहा- 'मैंने हाल ही में टीवी पर बर्फी देखी, मुझे समझ नहीं आया तू किस तरह की फिल्में करता है। पता नहीं आखिर क्यों तूझे संजू में कास्ट किया जा रहा है।'
विज्ञापन
sanju
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि उन दिनों रणबीर कपूर फिल्म संजू की शूटिंग कर रहे थे। वहीं पिछले साल जब 'संजू' रिलीज हुई तो दर्शकों ने ना केवल फिल्म को पसंद किया बल्कि यह साल की ज्यादा रुपए कमाने वाली फिल्म भी बन गई। संजू के हिट होने के बाद संजय दत्त ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की थी। फिल्म 'संजू' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।