{"_id":"5d62f28c8ebc3e93d76c2af3","slug":"sanjay-dutt-may-join-rashtriya-samaj-paksh-in-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद राजनीति में फिर कदम रखेंगे संजय दत्त, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किया दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 साल बाद राजनीति में फिर कदम रखेंगे संजय दत्त, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किया दावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है वो एक बार फिर राजनीति में उतर सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने इस बात का दावा किया है कि संजय दत्त राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के साथ जुड़ेंगे।
Trending Videos
2 of 4
Sanjay Dutt
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
महादेव जानकर ने ऐलान किया है कि संजय दत्त उनकी पार्टी (राष्ट्रीय समाज पार्टी) में 25 सितंबर को शामिल होंगे। आरएसपी की वर्षगांठ पर संजय दत्त ने एक वीडियो जारी कर महादेव जानकर और उनकी पार्टी को बधाई दी है।
वीडियो में संजय दत्त ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं राष्ट्रीय समाज पार्टी को बहुत बधाई और सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री महादेव जानकर मेरे मित्र हैं। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर की पार्टी आरएसपी एनडीए की सहयोगी पार्टी है।
4 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि संजय ने 2009 में सपा के टिकट पर लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, लेकिन अवैध हथियार रखने पर कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने से वह चुनाव नहीं लड़ सके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X