{"_id":"5d62eb2a8ebc3e01586ee1cd","slug":"suniel-shetty-reaction-on-interfering-in-daughter-athiya-shetty-film-motichoor-chaknachoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी की फिल्म में दखलअंदाजी के आरोप पर बोले सुनील शेट्टी, कहा- ये बात कोई प्रोड्यूसर नहीं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी की फिल्म में दखलअंदाजी के आरोप पर बोले सुनील शेट्टी, कहा- ये बात कोई प्रोड्यूसर नहीं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suniel Shetty
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुनील शेट्टी पर बीते दिनों उनकी बेटी अथिया शेट्टी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के मेकर्स ने दखल देने का आरोप लगाते हुए नोटिस थमा दिया था। मेकर्स का कहना था फिल्म से जुड़े किसी भी तरह के फैसले लेने की जिम्मेदारी मेकर्स की कंपनी को है। इसमें सुनील शेट्टी को दखलअंदाजी का कोई अधिकार नहीं। अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर अब सुनील शेट्टी का बयान आया है।
Trending Videos
2 of 5
suniel shetty
एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि 26 साल के उनके फिल्मी करियर में ये बात कोई प्रोड्यूसर नहीं बोल सकता कि उन्होंने कभी भी इंटरफेयर किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक छोटा सा परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Suniel Shetty
सुनील ने कहा, 'मैं अपने चिथड़े कभी पब्लिक में नहीं धोता, अच्छा हो या बुरा हो। यह मेरी जिंदगी का उसूल रहा है और मैं वैसे ही जीना चाहता हूं।'
4 of 5
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी
मेकर्स ने क्या कहा था
मेकर्स का कहना था, "फिल्म से जुड़े किसी भी तरह के फैसले लेने की जिम्मेदारी मेकर्स की कंपनी को है। सुनील शेट्टी को फिल्म को लेकर मेकर्स के बीच दखलंदाजी करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके अलावा सुनील फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन से लेकर इसके कास्ट, क्रू, टेक्नीकल टीम किसी तरह के बातचीत भी नहीं कर सकते हैं।'' मेकर्स द्वारा जारी किए गए नोटिस में लिखा था कि अगर सुनील शेट्टी इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील शेट्टी
बता दें 'मोतीचूर चकनाचूर' को देबा मित्रा हसन डायरेक्टर कर रहे हैं और राजेश और किरण भाटिया फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। अथिया शेट्टी ने सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब तक आथिया बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X