एक्टर संजय दत्त लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन जल्द ही वो वापसी करने वाले हैं। संजय दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पत्नी मान्यता और बच्चों सहित वो अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब संजय दत्त राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ नजर आ रहे हैं।
संजय दत्त ने राजस्थान के सीएम संग शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- 'टिकट लेने पहुंचे हो क्या?'
संजय दत्त ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'शुक्रिया अशोक गहलोत जी, इस भव्य स्वागत के लिए, मुझे घर जैसा महसूस करवाने के लिए। यह अद्भुत मुलाकात थी सर।' संजय दत्त की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, संजय दत्त इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग करने जयपुर पहुंचे हैं। अशोक गहलोत के साथ ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त फिल्म कलंक और सड़क 2 में भी नजर आएंगे। सड़क 2 में संजय दत्त के साथ पूजा भट्ट होंगी। साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। काफी समय से फिल्म के विलेन को लेकर सस्पेंस बरकरार था, लेकिन अब सड़क 2 के विलेन का खुलासा हो गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सड़क 2 के सीक्वल में दिग्गज कलाकार गुलशन ग्रोवर विलेन की भूमिका निभाएंगे।
बता दें कि फिल्म सड़क साल 1991 में आई थी। वहीं सड़क के सीक्वल के बारे में संजय दत्त ने बताया कि इसकी कहानी ओरिजनल फिल्म की कहानी के कई साल बाद से शुरू होगी। सड़क फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक पूजा भट्ट से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है।
Baba, please dont announce that your joining Congress, the only best option is BJP.
— Prabal Mutha (@prabalbaba) February 1, 2019
Sanju baba never join Congress party only join bjp
— Udaykant Baghel (@Udaykan91179728) February 2, 2019
Sanju sir congress ki taraf se ticket lene ki sochna bhi mat.... Ap ki haar hame bardast nhi hogi
— murali (@murali43261523) February 1, 2019
