{"_id":"5d63c9998ebc3e93c7349ca0","slug":"sanjay-dutt-official-statement-on-join-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में उतरने की अटकलों पर आया संजय दत्त का बयान, बोले- 'मिस्टर जानकर मेरे भाई...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजनीति में उतरने की अटकलों पर आया संजय दत्त का बयान, बोले- 'मिस्टर जानकर मेरे भाई...'
बीते रोज ये खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक बार फिर राजनीति में शामिल होने जा रहे हैं। अब संजय दत्त ने राजनीति में आने की खबरों को गलत बताया है। संजय दत्त की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार वो अभी कोई राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे।
2 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
संजय दत्त ने कहा है, 'मैं कोई राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ रहा। जानकर मेरे प्यारे दोस्त और मेरे भाई जैसे हैं। मैं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' बता दें संजय दत्त के राजनीति में आने की खबर राष्ट्रीय समाज पक्ष के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री महादेव जानकर ने दी थी।
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने इस बात का दावा किया था कि संजय दत्त राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के साथ जुड़ेंगे। संजय दत्त उनकी पार्टी (राष्ट्रीय समाज पार्टी) में 25 सितंबर को शामिल होंगे। आरएसपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब संजय दत्त के राजनीति में आने की खबरें वायरल हुईं। इससे पहले लोकसभा चुनाव को दौरान तो ये अफवाह भी फैली थी कि संजय दत्त चुनाव लड़ने वाले हैं। हालांकि संजय दत्त ने खुद सामने आकर कहा था कि वो किसी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे। वो चुनाव को दौरान अपनी बहन प्रिया दत्त को सपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त और बहन प्रिया दत्त कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। सुनील दत्त केंद्र में मंत्री भी रह चुके थे। वहीं खुद संजय दत्त भी साल 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन अदालत की ओर से आर्म्स एक्ट के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद वह पीछे हट गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।