फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी के मुकाबले में ‘दुर्गावती’ के सामने उतरा ‘टोरबाज’, ट्रेलर में ही हासिल कर ली शुरुआती बढ़त

Sat, 21 Nov 2020 12:48 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 21 Nov 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Rahul Dev and Nargis Fakhri new film Torbaaz trailer out will release with Durgavati
टोरबाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीती 29 जुलाई को 61 साल के हो चुके संजय दत्त के प्रशंसकों की दीवानगी का इम्तिहान इस बार नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज फिल्म ‘सड़क 2’ के दुखद अनुभव के बाद संजय दत्त की नई फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। संजय दत्त की जेल से वापसी के बाद रिलीज फिल्म ‘भूमि’ के तुरंत बाद बनी ये फिल्म लंबे समय से रिलीज के इंतजार में रही है।

Sanjay Dutt Rahul Dev and Nargis Fakhri new film Torbaaz trailer out will release with Durgavati
टोरबाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अफगानिस्तान में शरणार्थियों के लिए बने कैंप में रहने वाले बच्चों की क्रिकेट टीम बनाने की कहानी पर बनी फिल्म है ‘टोरबाज’। संजय दत्त ने इसमें एक क्रिकेट कोच की भूमिका निभाई है जो शरणार्थी कैंप के बच्चों को बेहतरीन खिलाड़ी बनाना चाहता है लेकिन इलाके में सक्रिय आतंकियों का सरगना इसके खिलाफ है। वह बच्चों को फिदायीन बनाना चाहता है। निर्देशक गिरीश मलिक की इस फिल्म को अब सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।

Sanjay Dutt Rahul Dev and Nargis Fakhri new film Torbaaz trailer out will release with Durgavati
टोरबाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘सड़क 2’ के प्रचार के दौरान ही संजय दत्त ने खुलासा किया था कि उन्हें फेफड़ों का कैंसर है। चर्चा रही कि वह अपना इलाज कराने अमेरिका जा सकते हैं लेकिन मुंबई के ही कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चला और वह चमत्कारिक रूप से ठीक भी हो गए। उनके इस स्वास्थ्य लाभ के बाद रिलीज होने वाली ‘टोरबाज’ पहली फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Rahul Dev and Nargis Fakhri new film Torbaaz trailer out will release with Durgavati
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay

इस बारे में संजय दत्त कहते हैं, फिल्म ‘टोरबाज’ की कहानी अफगानिस्तान की जमीनी हकीकत के काफी करीब है। इस संवेदनशील कहानी के लिए क्रिकेट को साधन बनाया गया है। साध्य ये है कि बच्चों की दुनिया खुशहाल होनी चाहे और इसके लिए मेरा किरदार नासर खान अपनी व्यक्तिगत क्षति को भूल बाकी बच्चों के साथ खेलना शुरू करता है। पिछले कुछ महीनों में जिस तरह का साथ मुझे अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों से मिला है, उसे देखते हुए एक सार्थक फिल्म के साथ वापसी करना मुझे भी अच्छा लग रहा है।’

विज्ञापन
Sanjay Dutt Rahul Dev and Nargis Fakhri new film Torbaaz trailer out will release with Durgavati
दुर्गावती की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘टोरबाज’ नेटफ्लिक्स पर 11 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में संजय दत्त और राहुल देव के साथ नरगिस फकरी भी अहम किरदार में दिखेंगी। ओटीटी पर इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की बतौर निर्माता बनाई गई फिल्म ‘दुर्गावती’ से होगा। दक्षिण भारतीय फिल्म ‘भागमती’ की इस हिंदी रीमेक में भूमि पेडनेकर अहम भूमिका में हैं।

पढ़ें: बिग बॉस 14 से निकलते ही शार्दुल पंडित पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सलमान खान से मांगा काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed