दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 को हुआ था। उनके प्रशंसक उनके अभिनय को आज भी याद करते हैं। पिता की पुण्यतिथि के मौके पर संजय दत्त ने एक वीडियो साझा किया है और साथ ही भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है।
पिता सुनील दत्त को याद कर संजय दत्त हुए भावुक, त्रिशाला ने लिखा- 'काश दादा जी यहां होते'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें सुनील दत्त की कई तस्वीरें हैं। तस्वीर के साथ संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा- 'जब तक आप साथ थे, मुझे पता था कि मुझे किसी चीज की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया। आज और हर दिन आपको बहुत याद करता हूं डैड।'
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
संजय दत्त के इस वीडियो पर उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने कमेंट किया, '15 साल, हर दिन दादा जी को याद करती हूं। काश वो यहां होते।' बता दें कि जब सुनील दत्त का निधन हुआ उस वक्त त्रिशाला काफी छोटी थीं। त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं।

संजय दत्त के इस वीडियो पर पत्नी मान्यता ने भी कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। संजय दत्त अपने माता-पिता को बहुत याद करते हैं। हाल ही में संजय दत्त ने मां नरगिस दत्त की 39वीं पुण्यतिथि पर लिखा था कि, 'काश आप हमारे साथ हर दिन होतीं। आपकी बहुत याद आती है।'
संजय दत्त इन दिनों मुंबई में अकेले ही रह रहे हैं। उनकी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे लॉकडाउन में दुबई में फंसे हुए हैं। अभिनेता के फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर और कृति सेनन की मुख्य भूमिका है।
करण जौहर के जन्मदिन पर करीना ने खास अंदाज में किया विश, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर कही ये बात

कमेंट
कमेंट X