फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में संजय दत्त को किडनैप करने की कोशिश, रूपा डाकू ने गोद में उठाकर कहा-कितने दोगे?

Mon, 16 Sep 2019 12:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Sep 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Reveals that who dacoits give to kidnap threats to him in front of Sunil Dutt
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala

संजय दत्त पहली बार पत्नी मान्यता के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान शो में उनकी आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' की स्टार कास्ट भी नजर आई। शो के दौरान संजय दत्त और मान्यता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। शो में संजय दत्त ने बताया कि एक बार उन्हें डाकुओं ने किडनैप करने की कोशिश की थी। 

Sanjay Dutt Reveals that who dacoits give to kidnap threats to him in front of Sunil Dutt
Kapil Sharma and Sanjay Dutt - फोटो : twitter

शो में कपिल शर्मा ने संजय दत्त से पूछा कि एक अफवाह है कि फिल्म मुझे जीने दो की शूटिंग चल रही थी और डाकुओं ने आपको किडनैप कर लिया था? कपिल के इस सवाल पर संजय ने बताया कि हां ये बात सच है कि मुझे 
डाकुओं ने कि़डनैप करने कोशिश की थी।

Sanjay Dutt Reveals that who dacoits give to kidnap threats to him in front of Sunil Dutt
sanjay dutt and sunil dutt

संजय दत्त ने कहा, 'रूपा डाकू उस समय गैंग को ऑपरेट करता था। मैं छोटा था तो उसने मुझे अपने गोद में बैठा लिया और मेरे पिता सुनील दत्त से पूछा कि फिल्म में अभी उन्होंने कितना खर्च किया है। उन्होंने जबाव दिया 15 लाख रुपये। इसके बाद उसने पूछा कि अगर इस बच्चे को उठाकर ले जाएंगे तो कितना दोगे?' इस घटना के बाद सुनील दत्त ने संजय दत्त और नरगिस को वापस मुंबई भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Reveals that who dacoits give to kidnap threats to him in front of Sunil Dutt
Kapil, Manyata Dutt and Sanjay - फोटो : Sony Liv Video

कपिल शर्मा ने संजय दत्त से 'प्रस्थानम' फिल्म के एक डायलॉग के बारे में पूछा। यह डायलॉग राजनीति से जुड़ा हुआ है। कपिल ने कहा कि आपके पिता भी राजनीति से जुड़े और अब बहन भी फिर आप क्यों नहीं? कपिल के इस सवाल का संजय दत्त ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग देखते रह गए। 

विज्ञापन
Sanjay Dutt Reveals that who dacoits give to kidnap threats to him in front of Sunil Dutt
Kapil Sharma, Manyata Dutt and Sanjay Dutt - फोटो : instagram

कपिल संजय दत्त से कहते हैं 'प्रस्थानम' में आप कह रहे हैं कि 'राजनीति शेर की सवारी है, उतरे तो खत्म।' आपके पापा ने शेर की सवारी की थी, बहन शेर की सवारी कर रही हैं तो आपका क्या इरादा है? इस पर संजय दत्त कहते हैं 'मुझे गधे की सवारी पसंद है।' संजय दत्त के इस जवाब पर कपिल और वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि ये एपिसोड 14 सितंबर को टेलीकास्ट हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed