{"_id":"5c626016bdec2273ed39bb89","slug":"sanjay-dutt-share-emotional-post-on-his-11th-wedding-anniversary-with-manyata-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैरिज एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने शेयर की मान्यता की तस्वीर, लिखा-तुम जैसी खूबसूरत महिला के साथ...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैरिज एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने शेयर की मान्यता की तस्वीर, लिखा-तुम जैसी खूबसूरत महिला के साथ...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt, Manyata Dutt
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त ने सोमवार को पत्नी मान्यता के साथ शादी की सालगिरह मनाई। संजय दत्त और मान्यता की यह 11वीं सालगिरह थी। इसके साथ ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर मान्यता के साथ सेल्फी शेयर की। साथ ही उन्होंने पत्नी के लिए लिए बेहद इमोशनल पोस्ट भी लिखा।
Trending Videos
2 of 5
Sanjay and manyata
- फोटो : file photo
संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मान्यता के साथ नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने पोस्ट में लिखा- 'तुम जैसी खूबसूरत महिला के साथ मुझे आशीर्वाद देने के लिए भगवान का कैसे शुक्रिया अदा करूं, जिसने मुझे यह तुम्हें पत्नी बुलाने का विशेषाधिकार दिया है। हैप्पी एनिवर्सरी मान्यता, यहां प्यार और हंसी का एक साथ जीवन भर साझा करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Manyata Dutt
- फोटो : file photo
संजय दत्त की इस पोस्ट को उनके फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारे भी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए उन्हें 11वीं शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं। संजय दत्त ने यही पोस्ट अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। गौरतलब है कि मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी है। उन्होंने साल 2008 में मान्यता से शादी रचाई थी।
संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा थी, लेकिन कैंसर के चलते साल 1996 में उनका निधन हो गया। इसके बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी की,उनके साथ संजय दत्त के रिश्ते ठीक नहीं रहे तो 2008 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद संजू बाबा ने मान्यता से शादी रचाई।
विज्ञापन
5 of 5
sanjay dutt
- फोटो : instagram
आपको बता दें संजय दत्त आखिरी बार फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वह इस साल वह फिल्म 'कलंक' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वरुण धवन, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।