{"_id":"5ca6ef93bdec2213f6784501","slug":"sanjay-dutt-speak-up-on-rajkumar-hirani-allegation-by-me-too-said-i-dont-believe-those-allegations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार हिरानी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से संजय दत्त निराश, #metoo पीड़िता को दे डाली सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार हिरानी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से संजय दत्त निराश, #metoo पीड़िता को दे डाली सलाह
Fri, 05 Apr 2019 04:23 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt, Rajkumar Hirani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म 'कलंक' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बड़ी बात बोली है। संजय दत्त ने हिरानी पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। साथ ही ये कहा है कि जिस महिला ने उन पर आरोप लगाए हैं उन्होंने सबसे पहले एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए थी।
kalank
- फोटो : file photo
खबरों के मुताबिक जब संजय दत्त से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हिरानी पर लगे आरोप कभी सामने आ पाएंगे। इस बात का जवाब देते हुए संजय दत्त ने कहा- 'मुझे इन आरोपों पर विश्वास नहीं होता है। मैंने राजकुमार हिरानी के साथ कई फिल्मों में काम किया है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इतने साल बाद महिला ने उन पर क्यों आरोप लगाया।'
sanjay dutt
- फोटो : file photo
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए संजय दत्त ने कहा- 'हमारा इससे किसी भी तरह का कोई मतलब नहीं है,लेकिन आरोप लगाने हैं तो एफआईआर दर्ज करवाकर फिर कुछ करो, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि राजकुमार हिरानी पर लगे इस तरह के आरोप सही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Hirani
- फोटो : Amar Ujala
आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी पर 'संजू' फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने #MeToo के जरिए यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उसका यौन शोषण हुआ था। जब उसने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उसे फिल्म से निकालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Kalank teaser poster
- फोटो : twitter
वहीं बात करें संजय दत्त की फिल्म 'कलंक' की तो इस फिल्म में आलिया भट्ट,सोनाक्षी सिन्हा,आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मा ने किया है। प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक 'कलंक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।