{"_id":"5c08f4a5bdec2241427bc033","slug":"sanjay-dutt-starts-shamshera-film-shooting-spotted-on-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने शुरू की 'शमशेरा' की शूटिंग, सेट पर बाल्ड लुक में आए नजर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त ने शुरू की 'शमशेरा' की शूटिंग, सेट पर बाल्ड लुक में आए नजर, देखें तस्वीरें
Thu, 06 Dec 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी थी। अब इस शूटिंग में रणबीर का साथ देने बॉलीवुड के बाबा यानी कि संजय दत्त भी पहुंच चुके हैं। संजय दत्त की सेट से कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें आई हैं। इन तस्वीरों में संजय दत्त वैनिटी वैन के पास खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 5
sanjay dutt
- फोटो : amar ujala
संजय दत्त की यह तस्वीरें उस वक्त की है जब वह 'शमशेरा' फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। संजय दत्त के सेट पर पहुंचे ही फिल्म डायरेक्ट करण मल्होत्रा उनसे खुद मिलने भी गए थे। इन तस्वीरों में संजय दत्त फिल्म के क्रू-मेंबर्स से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रू-मेंबर्स से बात करने के बाद संजय वैनिटी वैन में गए और सीन के लिए तैयार हुए।
3 of 5
sanjay dutt
- फोटो : amar ujala
'शमशेरा' फिल्म में संजय दत्त नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। इन तस्वीरों में संजय उसी लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में संजय चर्चित बाल्ड लुक में दिखाई दे रहे हैं। बाल्ड लुक के साथ ट्राउजर, नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग के गॉगल्स उन पर काफी सूट कर रहे हैं। कहा जा रहा है 'शमशेरा' फिल्म की शूटिंग साल 2019 के मध्य तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay dutt
- फोटो : Instagram
आपको बता दें, यशराज फिल्म्स के तले बन रही 'शमशेरा' फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हमेशा की तरह यशराज स्टूडियो में खास पूजा रखी गई थी। यह मुहूर्त पूजा तब से हो रही है जब से इस स्टूडियो के संस्थापक यशराज ने इसका निर्माण किया था। इस मुहूर्त पूजा के लिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।
विज्ञापन
5 of 5
Shamshera
- फोटो : Twitter
इस मुहूर्त पूजा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और करण मल्होत्रा पहुंचे थे। इस मुहूर्त पूजा में संजय दत्त शामिल नहीं हो पाए थे। शमशेरा में संजय दत्त निगेटिव किरदार निभा रहे हैं जबकि रणबीर डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'शमशेरा' फिल्म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।