सब्सक्राइब करें

सलमान-सपना चौधरी समेत ये 6 सेलिब्रिटी, जिन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने में नाकाम हुई भाजपा-कांग्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 23 May 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt to Sapna Choudhary 6 celebrities rumours of joining politics Lok Sabha Election Result
Akshay, Sapna and Sanjay - फोटो : file photo

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में 13 सेलिब्रिटीज की किस्मत दांव पर लगी है। इन 13 सितारों में से कोई कांग्रेस कोई भाजपा तो कोई समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव मैदान में उतरा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है चुनावी मैदान में सितारे जमीं पर उतरे हों। कई साल से राजनीति में सितारों की मौजूदगी देखी जा रही है। खास बात यह है कि इन 13 सेलिब्रिटीज के अलावा बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स भी चुनाव लड़ने की खबरें आई थीं। यह सभी खबरें मात्र अफवाह साबित हुई। चुनाव के नतीजों में महज कुछ घंटे बाकी हैं। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जिनकी चुनाव मैदान में आने की अफवाह उड़ चुकी है। 

Trending Videos
Sanjay Dutt to Sapna Choudhary 6 celebrities rumours of joining politics Lok Sabha Election Result
sharmila tagore - फोटो : file photo

शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के नाम की भी अफवाह फैली थी। कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस पार्टी की तरफ से गुरुग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि पार्टी या फिर एक्ट्रेस की तरफ से इस बात का कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए है, इस कारण कांग्रेस के पास इस क्षेत्र में कद्दावर नेता का अकाल सा पड़ गया है। गत चुनाव में कांग्रेस को तीसरे नंबर रहते हुए करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण कांग्रेस की ओर से इस बार मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी एवं सिने तारिका शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा हुई थी। यह खबर झूठी साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt to Sapna Choudhary 6 celebrities rumours of joining politics Lok Sabha Election Result
madhuri dixit - फोटो : file photo

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के चुनाव में लड़ने की अफवाह फैली थी। इन खबरों को हवा तब मिली जब उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। माधुरी ने चुनाव लड़ने की खबरों को मात्र अफवाह बताया। उन्होंनेे आगे कहा कि 'फिल्मी दुनिया से तीन लोगों को लेकर चुनाव लड़ने की खबर फैली थी लेकिन मैंने इस मुद्दे पर साफ कर दिया था कि मैं चुनाव में नहीं खड़ी होने वाली।

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

Sanjay Dutt to Sapna Choudhary 6 celebrities rumours of joining politics Lok Sabha Election Result
Sanjay Dutt and Priya Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऐसी खबरें आई थीं कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा था कि संजय दत्त इलाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे। संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 'लोकसभा चुनावों में मेरे खड़े होने की खबरें झूठी हैं। मैं अपने देश के साथ खड़ा हूं और अपनी बहन प्रिया दत्त को सपोर्ट कर रहा हूं।'

विज्ञापन
Sanjay Dutt to Sapna Choudhary 6 celebrities rumours of joining politics Lok Sabha Election Result
salman khan - फोटो : file photo

अटकलें लगाई जा रही थीं कि सलमान खान लोकसभा चुनाव में खड़े हो सकते हैं। जिसके बाद सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा 'मैं ना तो किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ूंगा और ना ही किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का हिस्सा बनूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed