बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त को इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स मान्यता दत्त को उनकी ड्रेस की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में मान्यता दत्त मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी कि ट्रोलर्स ने उनकी तस्वीर पर भद्दे कमेंट तक कर दिए।
फटी जींस पहनने पर ट्रोल हुईं संजय दत्त की पत्नी, यूजर्स बोले-कोई इस गरीब की सहायता कर दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मान्यता दत्त एयरपोर्ट पर ब्लू कलर की रिप्ड जींस और ब्लैक कलर के टॉप में नजर आईं। उनकी जींस इतनी ओवर स्टाइलिश थी कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। मान्यता दत्त की इन तस्वीरों को voompla ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। मान्यता की तस्वीर पर thakurchhitauni नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'पागलों की कमी नहीं है इस देश में, किसी के पास बॉडी ढकने के कपड़े नहीं, जिसके पास है वह ढकता नहीं।'
A post shared by Voompla (@voompla) on
इसके अलावा rujitaahmed31 नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा- 'कोई इस गरीब की सहायता कर दो।' इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट के जरिए मान्यता दत्त को ट्रोल किया है और कुछ ने तो भद्दे कमेंट भी किए हैं।

आपको बता दें कि मान्यता इस समय संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं। वो संजय का सारा ऑफिशियली काम संभालती हैं। मान्यता को पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने फिल्म मेकर प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर किया था। फिल्म के आइटम सॉन्ग 'अल्हड़ जवानी' में मान्यता ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी। साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी कर ली। उस समय मान्यता की उम्र सिर्फ 29 साल की थीं, जबकि संजय 50 के थे।
दोनों की शादी का संजय के परिवार ने काफी विरोध किया था। क्योंकि दोनों की उम्र में करीब 20 साल का फर्क था। मान्यता, संजय की बेटी त्रिशाला से केवल 10 साल ही बड़ी हैं। ऐसे में किसी ने भी मान्यता को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन संजय को मान्यता पर पूरा भरोसा था। साल 2010 में मान्यता ने दो जुड़वा बच्चों शरान और इकरा को जन्म दिया था। अब संजय और मान्यता अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X