मुंबई में स्टार्स कभी एयरपोर्ट तो कभी किसी पार्टी में अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। इस कड़ी में हाल ही में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता (Manyata Dutt) दोनों बच्चों के साथ डिनट डेट पर कैमरों में कैद हो गईं। खास बात है कि मान्यता के साथ संजय दत्त नहीं थे वह खुद ही बेटे और बेटी को लेकर डिनर पर गई थीं। सामने आई तस्वीरों में मान्यता और बच्चे काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीरों में मान्यता बिना मेकअप दिखीं। कैमरा देखते ही मान्यता ने बच्चों के साथ मीडिया को पोज दिए और आगे बढ़ गईं।
संजय दत्त के बिना रात को बच्चों संग स्पॉट हुईं मान्यता, बिना मेकअप के भी दिखीं बेहद सुंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर मान्यता ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं बेटी इकरा नीले रंग की ड्रेस और बेटा शाहरान डेनिम जींस के साथ पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। मान्यता ने संजय दत्त से साल 2008 में शादी की। शादी के वक्त मान्यता की उम्र 29 साल थी जबकि संजय 50 साल के थे। दोनों की शादी का संजय के परिवार ने काफी विरोध किया था क्योंकि दोनों की उम्र में करीब 20 साल का फर्क था।
साल 2010 में मान्यता ने दो जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा को जन्म दिया था। मान्यता का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। मान्यता की परवरिश दुबई में हुई थी। मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं। प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना बदलकर मान्यता रख लिया था।
मान्यता इस समय संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं। वो संजय का सारा काम संभालती हैं। संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। इस लिहाज से त्रिशाला उम्र में मान्यता से केवल 10 साल छोटी हैं। मान्यता को पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने फिल्म मेकर प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर किया था। फिल्म के आइटम सॉन्ग 'अल्हड़ जवानी' में मान्यता ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी।
मान्यता के पिता का दुबई में बिजनेस था। उनकी मौत के बाद घर संभालने की जिम्मेदारी मान्यता पर आ गईं। यहीं से उनके फिल्मी करियर पर ब्रेक लग गया था। वो अपने फैमिली बिजनेस पर ज्यादा फोकस करने लगी थीं। मान्यता एक सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं। उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म ऑफर नहीं हुई। इसके चलते मान्यता ने B और C ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। मान्यता को लगा था कि शायद प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उनको फिल्में मिलना शुरू हो जाएंगी, ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल मान्यता फिल्मों से दूर संजय के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

कमेंट
कमेंट X