{"_id":"5b2b603d4f1c1bc96b8b7449","slug":"sanjay-dutt-wife-richa-heard-about-rumoured-marriage-with-madhuri-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय-माधुरी की शादी की खबर सुनते ही बौखलाई थीं पहली पत्नी, कैंसर का इलाज छोड़ दौड़ी आई थीं ऋचा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय-माधुरी की शादी की खबर सुनते ही बौखलाई थीं पहली पत्नी, कैंसर का इलाज छोड़ दौड़ी आई थीं ऋचा
Thu, 21 Jun 2018 02:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में काम कर रहे ज्यादातर कलाकारों के किरदारों के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि माधुरी दीक्षित का किरदार कौन निभा रहा है या निभा भी रहा है या नहीं।
2 of 5
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' माधुरी और संजय दत्त दोनों के करियर के लिए टर्निंग पाइंट साबित हुई। इसी फिल्म से दोनों के अफेयर की खबरें छपने लगी। आलम तो ये था कि फिल्म 'साजन' के प्रीमियर में जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टेज पर पहुंचे तो लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
3 of 5
माधुरी दीक्षित, संजय दत्त
खबरें छप गई कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि इस पर दोनों ने कभी कोई बयान नहीं दिया। संजय और माधुरी की शादी की अफवाह जब संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा तक पहुंची तो वो बेटी त्रिशाला के साथ भारत वापस आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay dutt
बता दें ऋचा उस वक्त न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही थीं। ऋचा ने बताया था कि जब मैंने संजय से पूछा कि क्या आप मुझे तलाक देने जा रहे हैं। संजय ने कहा था, 'नहीं'। मैंने कहा, 'मैं तलाक नहीं चाहती थी हालांकि लंबे समय से हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इतना ही नहीं संजय दत्त ऋचा को लेने एयरपोर्ट तक नहीं गए थे। बता दें कि संजय दत्त ने 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी। साल 1996 में ऋचा का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
madhuri dixit sanjay dutt
बता दें, माधुरी के पिता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि संजय उस समय शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी। कहा जाता है कि 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया, तब माधुरी खुद उनसे अलग हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।