फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान के तीनों भाइयों की 39 साल पुरानी तस्वीर वायरल, दिखते थे ऐसे

Fri, 03 May 2019 11:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
sanjay kapoor share picture with anil kapoor and boney kapoor
anil, boney, sanjay - फोटो : social media

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने की चर्चा जोरों पर है। संजय कपूर बहुत कम फिल्मों में दिखाई देते हैं हालांकि सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर भाईयों के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

sanjay kapoor share picture with anil kapoor and boney kapoor
sanjay, boney, anil - फोटो : social media

संजय कपूर ने एक बार फिर थ्रोबैक थर्सडे के तहत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में संजय कपूर के साथ, बोनी कपूर और अनिल कपूर साथ में बैठे दिखाई दे रहे हैं और आराम फरमा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'थ्रोबैक, द चैम्बूर ब्वॉयज, 1980 '।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#throwback , The Chembur boys #1980s

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

sanjay kapoor share picture with anil kapoor and boney kapoor
sanjay kapoor - फोटो : social media

तस्वीर में बोनी कपूर थम्स अप कोल्ड ड्रिंक की बोतल लिए हुए हैं जिसे संजय कपूर लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पास में बैठे अनिल कपूर कुछ सोच रहे हैं। संजय कपूर की इस तस्वीर पर फैंस तो कमेंट कर ही रहे हैं, साथ ही बोनी कपूर की बेटी जान्हवी भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने तस्वीर पर कमेंट किया- 'ओह माई गॉड'।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay kapoor share picture with anil kapoor and boney kapoor
anil kapoor, sanjay kapoor - फोटो : social media

इससे पहले संजय कपूर ने फिल्म मिस्टर इंडिया के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें अनिल कपूर मिस्टर इंडिया के लुक में हैं और संजय कपूर पास में खड़े हैं। बता दें कि फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी, जिसमें अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं।

विज्ञापन
sanjay kapoor share picture with anil kapoor and boney kapoor
sanjay kapoor - फोटो : file photo

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय जल्द फिल्म बेढब में नजर आएंगे, इसमें उनका डबल रोल है। फिल्म में संजय कपूर के साथ करिश्मा कोटक हैं। इसका डायरेक्शन आकाश गोलिया ने किया है। फिल्म की कहानी डार्क ह्यूमर पर आधारित है जो सामाजिक मुद्दों पर कमेंट करती है। अभी तक इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bedhab ~ A rich ill mannered Jingle Composer is visited by a modern age God Of Death (Yamraaj) , who offers to take his life in a unique way via a special deal, will the Jingle Composer find a way out or will he give up and succumb to God of Death's plan? @akashgoila @poojachopraofficial @aashishsachdeva @bedhabmovie @akashgoilamotionpictures @warewolffilms #thriller #Mystery #darkhumor #movie #poster #films #socialcause #bedhab #bollywood #comingsoon

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed