फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Suicide Case: भंसाली से भी पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस, सुशांत को फिल्म से निकाले जाने पर हो सकते हैं सवाल

Thu, 02 Jul 2020 02:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 02 Jul 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Also Questioned By Mumbai Police On Sushant Singh Rajput Suicide Case
संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide Case) मामले में मुंबई पुलिस ने निर्देशक संजय लीला भंसाली को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। भंसाली को अगले दो दिनों में पुलिस के सामने पेश होने का समन जारी किया गया है।

Sanjay Leela Bhansali Also Questioned By Mumbai Police On Sushant Singh Rajput Suicide Case
संजय लीला भंसाली

दरअसल संजय लीला भंसाली से पूछताछ करने की ये वजह सामने आ रही है कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत को दो बार संजय लीला भंसाली की फिल्में ऑफर हुईं थी लेकिन बाद में सुशांत को दोनों ही फिल्मों से निकाल दिया गया। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में थे। इसी मामले में पुलिस संजय लीला भंसाली से पूछताछ कर सकती है।

Sanjay Leela Bhansali Also Questioned By Mumbai Police On Sushant Singh Rajput Suicide Case
सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर मुजफ्फरपुर में सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। परिवाद में उन्होंने फिल्म अभिनेता सलमान खान, निर्माता संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, साजिद नाडियावाल, एकता कपूर, भूषण कुमार व दिनेश विजयन को नामजद किया है। कोर्ट ने इसपर सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Also Questioned By Mumbai Police On Sushant Singh Rajput Suicide Case
संजना संघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके मैनेजर, अभिनेत्री संजना संघी समेत अब तक 29 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। संजना संघी फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म दिल बेचारा की हीरोइन हैं। सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बना रखी हैं। तीनों टीमों के कामों का विभाजन इस तरह किया गया है कि इस मामले में ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठे किए जा सकें और सुशांत की आत्महत्या की वजह की तह तक जाया जा सके।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Also Questioned By Mumbai Police On Sushant Singh Rajput Suicide Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

उल्लेखनीय है कि 14 जून को पटना, बिहार के रहने वाले अभिनेता सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed