रिलीज से पहले ही फिल्म पद्मावती विवादों में घिर गई है। राजस्थान के राजघरानों और करणी सेना के विरोध को देखते हुए अब फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर फिल्म को लेकर सफाई दी है।
राजघरानों के विरोध के बाद आया भंसाली का बड़ा बयान, अब रिलीज होकर रहेगी 'पद्मावती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंसाली ने कहा, 'मैं हमेशा से रानी पद्मावती की कहानी से प्रेरित रहा हूं। यह फिल्म उनकी वीरता और आत्मबलिदान को नमन करती है। लेकिन कुछ अफवाहों की वजह से फिल्म विरोध का सामना कर रही है।'
बता दें कि फिल्म में रानी पद्मावती और खिलजी के बीच ड्रीम सीक्वेंस की अफवाह है। इसे लेकर भंसाली ने कहा, 'मैंने इस तरह के सीन होने की बात को पहले भी नकारा है। साथ ही लिखित में भी दिया है। मैं एक बार फिर से कहना चाहता हूं कि हमारी फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं और जज्बातों को तकलीफ दे।'
भंसाली का कहना है कि उन्होंने फिल्म में राजपूत मान-मर्यादा का ध्यान रखा है। बता दें कि राजस्थान में फिल्म का सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है। इसमें राजपूत संगठनों और पूर्व राजघराने की प्रिंसेस तक आ खड़े हुए हैं।
Hear it from the Man himself. Hope this clears things 🙏🏽 https://t.co/dy2EKXFDec
इतना ही नहीं जयपुर के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी फिल्म दिखाने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक विवाद सुलझ नहीं जाता तब तक वो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म के राइट्स खरीदने से मना कर दिया है।
पढ़ें- शराब के नशे में दीपिका ने रणवीर के साथ किया कुछ ऐसा, देखने वाले शर्म से पानी-पानी
इसके अलावा पूर्व राजघराने की राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी ने पद्मावती पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के बहाने राजस्थान के इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।