फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: अगले महीने इस तारीख को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', संजय लीला भंसाली ने किया एलान

Fri, 28 Jan 2022 10:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 28 Jan 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi starring Alia Bhatt to release on 25th February 2022
Gangubai Kathiawadi - फोटो : Instagram

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के  बाद आखिरकार ये अगले महीने यानी 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। संजय लीला भंसाली ने कुछ देर पहले ही इसकी घोषणा की है।

Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi starring Alia Bhatt to release on 25th February 2022
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies

18 फरवरी को रिलीज होने वाली थी फिल्म
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया। पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी, हालांकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट डाल दी गई।

Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi starring Alia Bhatt to release on 25th February 2022
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

लेडी डॉन के किरदार में आलिया
इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। काफी पहले इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। हालांकि इसका ट्रेलर फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi starring Alia Bhatt to release on 25th February 2022
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा वो फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी भी रिलीज पोस्टपोन कर दी गई।इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दर्शक रणबीर और आलिया को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का भी हिस्सा बनेंगी जिसका एलान कुछ महीनों पहले ही हुआ है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed