{"_id":"5a7421234f1c1bb1208b6ce8","slug":"sanjay-leela-bhansali-film-padmaavat-new-song-binte-dil-video-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' का कलेक्शन 300 करोड़ के पार होते ही भंसाली ने जोड़ा नया गीत, देखें VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' का कलेक्शन 300 करोड़ के पार होते ही भंसाली ने जोड़ा नया गीत, देखें VIDEO
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विरोध के बावजूद देशभर के 7 हजार सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। फिल्म का गाना घूमर रिलीज के बाद से ही हिट हो चुका है। घूमर के बाद खली बली गाने ने भी काफी धूम मचाई। 'खलीबली' के बाद अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का एक और गाने का वीडियो रिलीज हो गया है।
padmaavat
फिल्म का यह गाना 'बिन्ते दिल मिसिरया में' सूकून का अहसास होगा। हो भी क्यों न गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी दिलकश आवाज दी है। फिल्म में यह गाना दिल्ली सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की खिदमत में लगा उसका गुलाम मलिक कफूर गुनगुनाता है।
padmaavat
यह गाना अरबीक संगीत से प्रभावित है। गाने के बोल ए एम तुराज ने लिखे हैं और इसे खुद संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है। इस गाने में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को बखूबी दिखाया गया है। गाने में दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की जो तस्वीर इतिहास में आपने पढ़ी या देखी होगी निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में उस किरदार को जीवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat
गाने में साफ जाहिर है कि रणवीर सिंह ने सनकी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के रोल में जान डाल दी है। फिल्म में उनका सनकीपन आकर्षित करता है। मलिक कफूर के किरदार में जिम सारभ ने उम्दा प्रदर्शन किया है।
यहा देखें गाना
यहा देखें गाना