{"_id":"5a6832ca4f1c1ba2268b6372","slug":"sanjay-leela-bhansali-film-padmaavat-soundtrack-ek-dil-ek-jaan-will-soothe-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रावल रतन सिंह को युद्ध पर जाते देख रानी पद्मिनी नहीं रोक पाईं आंसू, 'एक दिल एक जान' में दिखा दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रावल रतन सिंह को युद्ध पर जाते देख रानी पद्मिनी नहीं रोक पाईं आंसू, 'एक दिल एक जान' में दिखा दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' पर चल रहा विवाद भले ही हिसंक रूप ले चुका हो लेकिन फिल्म में आपको कहीं ऐसा कुछ नहीं मिलेगा जिसका विरोध किया जा सके। बहरहाल अभी बात करते हैं फिल्म के गाने 'एक दिल एक जान' की तो गाने के बीच में कव्वाली के लहजे में कुछ लाइनें हैं जो गाने की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। गाने के एक एक अंतरे का लिरिक्स पढ़िए बाकी कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी...'मेरे इश्क के हर मकाम में, हर सुबह में हर शाम में, एक रुतबा है एक शान है, दोनों तुझपे कुरबान है।'
padmaavat
इस रोमांटिक गाने में रानी पद्मिनी बनी दीपिका पादुकोण और महारावल रतन सिंह बने शाहिद कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री काफी खास नजर आ रही है। इस गाने में युद्ध के लिए रानी पद्मिनी राजा रतन सिंह को तैयार करती दिख रही हैं। गाने में रानी के दिन की कशमकश को दीपिका ने पर्दे पर उसी अंदाज में उतारा है जैसे रानी पद्मिनी ने किया होगा। एक ओर गाने में रानी जहां अपने पति के सामने मुस्कुराती दिख रहीं हैं तो वहीं उनके मुड़ते ही उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं।
padmaavat
देवदास हो या बाजीराव या गोलियो की रासलीला रामलीला संजय लीला भंसाली के फिल्मों की जान होता है संगीत। संजय लीला भंसाली ने फिल्म में गानों के साथ पूरा न्याय भी किया है। 'एक दिल है एक जान है दोनों तुझपे कुर्बान है एक मैं हूं.. एक ईमान है.. दोनों तुझपे! हां तुझपे दोनों तुझपे कुर्बान है... गाने की लाइन ही गाने को सुनने पर मजबूर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat
पद्मावत के इस रोमांटिक गाने को गायक शिवम पाठक ने गाया है, जबकि इसका संगीत संजय लीला भंसाली ने दिया है। हर फिल्म की तरह इस फिल्म का यह गाना भी काफी रूहानी अंदाज लिए हुए है और आपके दिल को सूकून देता है।
विज्ञापन
padmaavat
'घूमर' तो फिल्म रिलीज से पहले ही बच्चे बच्चे की जुबां पर चढ़ चुका है। वहीं, 'एक दिल एक जान' भी कानों को सुकून देता है। फिल्म देखने की एक वजह फिल्म के गाने भी हो सकते हैं क्योंकि सभी गानों में संजय लीला भंसली ने ही संगीत दिया है।
एक बार जरूर देखें ये गाना
एक बार जरूर देखें ये गाना