फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' देख इमोशनल हुईं संजय लीला भंसाली की मां, बोलीं 'राजपूत महिलाओं को सच्ची श्रद्धांजलि'

Thu, 11 Jan 2018 09:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali mother become emotional after watching film Padmavat
sanjay leela bhansali
फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है हालांकि सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद भी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इसी बीच संजय लीला भंसाली ने अपनी मां के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जिसके बाद उनकी मां ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर किसी भी बेटे की आंखों में आंसू आना लाजमी है। 


पढे़ं- रणवीर की बीमार दादी से मिलने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, जल्द होने वाली है शादी?
Sanjay Leela Bhansali mother become emotional after watching film Padmavat
sanjay leela bhansali
खबरों की मानें तो फिल्म देखने के बाद उनकी मां ने अपने बेटे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा - 'ये मेरे बेटे का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है मुझे उस पर गर्व है।' कहा जा रहा है कि उनकी मां ने जब सुना कि इस फिल्म को लेकर उनके बेटे को क्या क्या झेलना पड़ा तो उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। जानने के बाद उन्होंने कहा कि 'ये फिल्म राजपूत महिलाओं के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।' 

पढे़ं- तलाक के बावजूद पति ऋतिक के लिए उमड़ा WIFE सुजैन का प्यार, बोलीं-तुम हमेशा मेरी जिंदगी...
Sanjay Leela Bhansali mother become emotional after watching film Padmavat
padmavati
आपको बता दें इस फिल्म में 5 बदलाव किए गए हैं जिसके बाद सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि अभी भी इस फिल्म पर विवाद बरकरार है। करणी सेना इस फिल्म को रिलीज न करने की बात कह रही है तो वहीं कई राज्यों में इस फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दिया गया है। ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन बढ़ते विवाद के बाद इसकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई थी। 

पढे़ं- 'केसरी' में अक्षय कुमार के अपोजिट होंगी परिणीति चोपड़ा, करण जौहर ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali mother become emotional after watching film Padmavat
PADMAVATI
हालांकि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि फिल्म में 300 कट्स लगे हैं जिसे सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने सिरे से खारिज कर दिया। फिलहाल राजस्‍थान में सीएम ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। फिल्म की स्टारकास्ट इस बात ये खुश है कि रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर, रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। 

पढे़ं- क्या अमिताभ बच्चन का घर छोड़कर जाना चाहती हैं ऐश्वर्या? जान लें सच्चाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed