उभरते सितारे कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे अहम मोड़ पर शुक्रवार को रिलीज हो रही उनकी फिल्म पति पत्नी और वो की रिलीज से पहले शो मैन संजय लीला भंसाली ने उन्हें जोर का झटका दिया है। भंसाली प्रोडक्शंस ने उन सारी खबरों की एक झटके में हवा निकाल दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि कार्तिक आर्यन को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है।
पति पत्नी और वो की रिलीज से पहले कार्तिक को लगा झटका, भंसाली ने बयान जारी कर निकाली गुब्बारे की हवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन की भंसाली प्रोडक्शंस में एंट्री की खबर सबसे पहले कुछ अंग्रेजी वेबसाइट्स पर दिखी। इन खबरों में कहा गया कि कार्तिक आर्यन को हिंदी सिनेमा की चोटी की अदाकारा आलिया भट्ट के साथ फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में साइन किया गया है। इस खबर को लेकर संजय लीला भंसाली और उनकी कंपनी की सीईओ प्रेरणा सिंह के पास तमाम फोन आए और दोनों को जब तक लोगों को ये समझा पाते कि ऐसा कुछ नहीं है, एक नई खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में पैर पसारने शुरू कर दिए।
कार्तिक आर्यन और भंसाली प्रोडक्शंस से जुड़ी इस नई खबर के मुताबिक कार्तिक आर्यन और आलिया भट्ट की जोड़ी बस गंगूबाई काठियावाड़ी में बस बनते बनते रह गई। इस बार खबर फैली कि आलिया वाली फिल्म में तो नहीं लेकिन भंसाली ने अपनी एक और फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को साइन कर लिया है। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में कलाकारों की नई फिल्मों की रिलीज से ऐन पहले बड़े फिल्ममेकर्स के साथ नए प्रोजेक्ट्स बनने की खबरें फैलाना नई बात नहीं है।
अमूमन जिन निर्माता निर्देशकों का ऐसी खबरों में जिक्र होता है वे इन्हें अनदेखा कर जाते हैं। लेकिन, संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस ने कार्तिक आर्यन के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम बार बार जुड़ते देख बुधवार को बाकायदा एक बयान जारी कर दिया। भंसाली प्रोडक्शंस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रेरणा सिंह की तरफ से जारी इस बयान में कहा गया, “ये पूरी तरह से असत्य है और कुछ गैरजिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट्स की तरफ से फैलाई गई बात है। कार्तिक के नाम पर संजय लीला भंसाली निर्देशित किसी भी फिल्म या किसी दूसरी फिल्म के लिए बिल्कुल विचार नहीं किया जा रहा है।” बयान में कार्तिक के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है और उनकी नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
पढ़ें: 33 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करेंगे सलमान, सोनाक्षी बोलीं- 'हम किस तरह के देश में रहते हैं'