साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर अदाकारा अंजली आमीर ने खुलासा किया है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें मारने और एसिड अटैक की धमकी दे रहा है। अंजली आमीर ने सुपरस्टार ममूटी की सुपरहिट फिल्म प्रेनाभू (Peranbu) में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। वह मलयालम के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। अंजली आमीर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की प्रताड़ना के बारे में फेसबुक लाइव के जरिए खुलासा किया है।
लिव इन पार्टनर के खौफ में अभिनेत्री, कहा- ब्वॉयफ्रेंड दे रहा जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजली आमीर ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं। वह हाल ही में अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर लाइव आईं। फेसबुक लाइव में अंजली आमीर ने ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप लगा हैं कि जब से उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड से संबंध खत्म करने की बात कही तब से वह उन्हें एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी दे रहा है। अंजली आमीर ने कहा कि जब से उन्हें पता चला है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा है तो उन्होंने रिश्ता खत्म करने की बात कही जिसके बाद से वह अंजली आमीर को लगातार धमकियां दे रहा है।
अंजली आमीर ने अपने फेसबुक लाइव में ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड पिछले डेढ सालों से बेरोजगार है। इस दौरान उसने अंजली आमीर से चार लाख रुपए लिए थे जो अभी तक नहीं चुकाए हैं। अंजली आमीर का कहना है कि वह ब्वॉयफ्रेंड के रोजाना के सभी खर्चे उठाती हैं। उन्होंने कहा है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें मारने की धमकी इसलिए दे रहा है क्योंकि वह जानता है कि मेरे पास कोई परिवार नहीं है।
अपनी बात को खत्म करते हुए उन्होंने कहा है कि वह पुलिस की भी मदद लेने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अंजली आमीर के फेसबुक लाइव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अंजली आमीर को साउथ सिनेमा में असली पहचान फिल्म प्रेनाभू (Peranbu) से मिली थी। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अंजली आमीर साल 2018 में मलयालम भाषा के छोटे पर्दे के शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंध रखने की वजह से बिग बॉस में अंजली आमीर ने अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में बताया कि वह कैसे देश की पहली ट्रांसजेंडर कलाकार बनीं। खबर के अनुसार वह जल्द अपनी बायोपिक बनाने वाली हैं। इन दिनों अंजली आमीर अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।