सब्सक्राइब करें

33 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करेंगे सलमान, सोनाक्षी बोलीं- 'हम किस तरह के देश में रहते हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 04 Dec 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha reaction on 53 year old salman khan romance with 21 Sai Manjrekar in Dabangg 3
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' का जोर-शोर से प्रोमोशन कर रहे हैं। हर बार दबंग सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांस करने वाले सलमान खान 'दबंग 3' में 21 साल की सई मांजरेकर के साथ भी रोमांस करते दिखाई देंगे। सई मांजरेकर अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं। इन सबके बीच 'दबंग 3' में जुटी सोनाक्षी ने 53 साल के सलमान खान और 21 साल की सई मांजरेकर के रोमांस को लेकर बड़ी बात बोल दी है। 

Trending Videos
Sonakshi Sinha reaction on 53 year old salman khan romance with 21 Sai Manjrekar in Dabangg 3
sonakshi sinha - फोटो : social media

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने 'दबंग 3' के अलावा फिल्मी सितारों के बीच उम्र का फासला होने के बावजूद रोमांस को लेकर बात की। इंटरव्यू में सोनाक्षी से सवाल किया गया कि अभिनेत्रियों की तुलना में अभिनेता अपने से ज्यादा छोटे सह कलाकार के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान भी दबंग 3 में अपने से 33 साल छोटी लड़की से साथ रोमांस कर रहे हैं। इसको वह कैसे दिखेती हैं ? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha reaction on 53 year old salman khan romance with 21 Sai Manjrekar in Dabangg 3
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, 'मुझे पता नहीं, दरअसल मैंने कभी ऐसा सोचा नहीं हैं। आपको इस बारे में सलमान खान से खुद पूछना चाहिए कि वह क्या खाते हैं और खुद को कैसे फिट रखते है कि हर फिल्म में नई अभिनेत्री के साथ काम कर रहे हैं। मैंने इस बारे में कभी भी सोचा नहीं हैं क्योंकि मेरे लिए यह एक काम है। मैं सलमान खान को हैट्स ऑफ करती हूं कि वह इतने लंबे समय से काम कर रहे हैं और करियर को बनाए रखा। अगर इससे आपको समस्या है तो इस बारे में आपको सलमान खान से बात करनी चाहिए।'

Sonakshi Sinha reaction on 53 year old salman khan romance with 21 Sai Manjrekar in Dabangg 3
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सोनाक्षी ने आगे कहा कि, 'मुझे पता नहीं कि 50 साल की उम्र में मैं एक 22 साल के लड़के के साथ रोमांस करना चाहती हूं या नहीं, मेरे लिए बिल्कुल अजीब होगा। इस मुद्दे पर एक फिल्म आई थी लेकिन फिर उसे पसंद नहीं किया गया था। मुझे नहीं लगता कि फिल्म अच्छी चली थी। ये सभी चीजें दर्शकों पर निर्भर होती हैं। दर्शकों को यह बात पसंद है कि एक अभिनेता कम उम्र की अभिनेत्री के साथ रोमांस करें लेकिन जब एक अभिनेत्री वैसा करती है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाता है। यह दर्शाता है कि हम किस तरह के देश में रहते हैं।'

विज्ञापन
Sonakshi Sinha reaction on 53 year old salman khan romance with 21 Sai Manjrekar in Dabangg 3
Sai Manjrekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सोनाक्षी सिन्हा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि अभिनेत्री सई मांजरेकर फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 21 साल की सई अपनी पहली ही फिल्म में वह सलमान खान संग इश्क फरमाती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में भी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ चुकी है। इस महीने 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। वहीं यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जिसका निर्माण सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी ने मिलकर किया है। 

पढ़ें: सलमान के नक्शे कदम पर दबंग 3 की ये अभिनेत्री, अनाथ बच्चों के लिए सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed