{"_id":"58d4cda94f1c1b425c1a509c","slug":"sanjay-mishra-started-working-at-dhaba-rohit-shetty-forced-him-to-comeback-and-made-him-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग छोड़ ढाबे पर काम करने लगा था ये एक्टर, रोहित शेट्टी ने छुआ तो बन गया हीरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग छोड़ ढाबे पर काम करने लगा था ये एक्टर, रोहित शेट्टी ने छुआ तो बन गया हीरा
Sun, 26 Mar 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शेट्टी के साथ संजय मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बेशक आजकल हीरो और हीरोइन का राज है लेकिन कई ऐसे कैरेक्टर एक्टर भी रहे हैं जो हीरो-हीरोइनों पर भारी पड़ते हैं। ऐसे ही एक एक्टर हैं संजय मिश्रा।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी संजय मिश्रा आज के नामी एक्टर और कॉमेडियन हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो एक्टिंग छोड़-छाड़कर ऋषिकेश चले गए थे और एक ढाबे पर काम करने लगे।
एक्टिंग छोड़ ढाबे पर करने लगा था काम, रोहित शेट्टी ने छुआ तो बन गया हीरा
2 of 6
संजय मिश्रा
ये वो वक्त था जब उनके पिता का देहांत हुआ। संजय मिश्रा अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता की मौत ने संजय मिश्रा को ऐसा झकझोरा कि वो गुमशुदा हो गए और अकेला महसूस करने लगे। उनका कहीं मन नहीं लग रहा था। उनका मन वापस मुंबई जाने का भी नहीं हुआ और एक्टिंग छोड़ दी।
काम छोड़कर संजय मिश्रा और अकेले पड़ गए। वो अकेलापन उन्हें खाए जा रहा था और एक दिन अचानक ही संजय मिश्रा ने घर छोड़ दिया और ऋषिकेश चले गए।
एक्टिंग छोड़ ढाबे पर करने लगा था काम, रोहित शेट्टी ने छुआ तो बन गया हीरा
3 of 6
फिल्म के एक सीन में संजय मिश्रा
वहां संजय मिश्रा एक ढाबे पर काम करने लगे। संजय सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन इतनी फिल्मों के बाद भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। शायद इसी वजह से ढाबे पर संजय मिश्रा को किसी ने पहचाना भी नहीं। दिन बीतते गए और संजय मिश्रा का वक्त ढाबे पर सब्जी बनाने, आमलेट बनाने में कटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टिंग छोड़ ढाबे पर करने लगा था काम, रोहित शेट्टी ने छुआ तो बन गया हीरा
4 of 6
एक फिल्म के सीन में संजय मिश्रा
संजय मिश्रा अपनी पूरी जिंदगी उस ढाबे पर ही काम करने में निकाल देते अगर रोहित शेट्टी ना होते। रोहित शेट्टी और संजय मिश्रा फिल्म 'गोलमाल' में साथ काम कर चुके थे। वो अपनी अगली फिल्म 'ऑल द बेस्ट' पर काम कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें संजय मिश्रा का ख्याल आया। संजय मिश्रा फिल्मों लौटने को तैयार नहीं थे, लेकिन रोहित शेट्टी ने उन्हें मनाया और फिल्म में साइन किया। इसके बाद तो फिर संजय मिश्रा ने पलटकर नहीं देखा।
विज्ञापन
एक्टिंग छोड़ ढाबे पर करने लगा था काम, रोहित शेट्टी ने छुआ तो बन गया हीरा
5 of 6
रोहित शेट्टी के साथ संजय मिश्रा
संजय मिश्रा के पास फिल्मों की बौछार होने लगी और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। संजय मिश्रा ने 'फंस गए रे ओबामा', ' मिस टनकपुर हाजिर हो', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स' और 'दम लगाके हायेशा' जैसी कई हिट फिल्में कीं और अपनी अलग पहचान बनाई। आज हर कोई संजय मिश्रा का फैन है और उनकी एक्टिंग का कायल भी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।