फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjeev Kumar B'day: संजीव कुमार की आंखें भी करती थीं दर्शकों से बात, शोले में 'ठाकुर' की भूमिका ने किया आबाद

Sun, 09 Jul 2023 08:34 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Jul 2023 08:34 AM IST
सार

संजीव कुमार ने फिल्म 'शोले' में ठाकुर की भूमिका निभाकर खूब तारीफें बटोरीं थीं। एक्टर की आंखें भी दर्शकों से बखूबी बातें किया करती थीं। 
 

विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday know late actor pupular films love affair struggle and unknown facts
संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला

कुछ सितारों ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर हिंदी सिनेमा को टॉप पर पहुंचाया है। इन सेलेब्स ने अपनी शानदार एक्टिंग से एक ऐसा पैमाना सेट कर दिया, जिस तक पहुंचना आज के समय के हर कलाकार का सपना होता है। इन्हीं दिग्गजों में एक नाम संजीव कुमार का है। संजीव भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बेहतरीन काम की अमिट छाप बरकरार है।  9 जुलाई 1938 को जन्मे संजीव कुमार का असली नाम हरीहर जेठालाल जरीवाला था। संजीव की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक बेहद दिलचस्प रही थी। तो आइए आज संजीव की पुण्यतिथि पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-

Sanjeev Kumar Birthday know late actor pupular films love affair struggle and unknown facts
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
संजीव कुमार का जन्म सूरत में हुआ था, लेकिन महज सात की उम्र में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। मायानगरी मुंबई में आते ही संजीव कुमार को चकाचौंध भाने लगी। संजीव ने फिल्मी दुनिया का रुख किया और इसकी शुरुआत स्टेज पर एक्टिंग करने से की। सफर में आगे बढ़ते हुए वह भारतीय थिएटर से जुड़े। संघर्ष का डटकर मुकाबला करते हुए संजीव प्रगति पथ पर बढ़ते चले गए और आखिरकार सफलता ने भी उनके कदम चूम लिए। 
Sanjeev Kumar Birthday know late actor pupular films love affair struggle and unknown facts
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

संजीव कुमार ने वर्ष 1960 की फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। पहली फिल्म से संजीव को कोई खास सफलता नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और छोटे-मोटे रोल करते रहे। वहीं, 1968 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'राजा और रंक' पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई। इस मूवी ने संजीव को रातोंरात स्टार बना दिया। महज 22 की उम्र में संजीव ने एक नाटक में बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया था। संजीव कई दफा अपने हम उम्र स्टार के पिता के भी रोल में भी नजर आए थे। हर फिल्म में संजीव की एक्टिंग ए क्लास होती थी, और वह लीड एक्टर पर भारी पड़ जाते थे। 

Ramayana: 'रामायण' में आलिया भट्ट नहीं होंगी सीता? फिल्म में यह साउथ हसीना बनेगी रणबीर की धर्मपत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday know late actor pupular films love affair struggle and unknown facts
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

संजीव कुमार ने फिल्म 'शोले' में अपने किरदार से अमिट छाप छोड़ी। इस मूवी में एक्टर ठाकुर का किरदार निभाकर हमेशा के लिए अमर हो गए। उन दिनों संजीव और हेमा मालिनी के रिश्ते में होने की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। दूसरी ओर धर्मेंद्र भी हेमा से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। रिपोर्ट तो यह भी है कि पहले धर्मेंद्र ठाकुर का किरदार निभाना चाहते थे, क्योंकि उनके हिसाब से यह भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी। हालांकि, रमेश सिप्पी ने धर्मेंद्र को यह कहते हुए समझा लिया कि अगर वह वीरु का किरदार निभाएंगे तो हेमा मालिनी संग रोमांस फरमा सकेंगे। हेमा ने संजीव के प्यार को ठुकराकर धर्मेंद्र का हाथ थामा था। माना जाता है कि इसीलिए संजीव ता उम्र कुंवारे रहे थे। 

Nawazuddin Siddiqui: 'यार सताया हुआ है' के स्टेप्स में नवाजुद्दीन ने जोड़ा अपना स्टाइल, कोरियोग्राफर का खुलासा

विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday know late actor pupular films love affair struggle and unknown facts
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

संजीव कुमार इंडस्ट्री के उन नायक में से एक थे, जिनकी आंखें भी एक्टिंग किया करती थीं। एक्टर के चेहरे के हाव-भाव और आंखों की भाषा दर्शकों का मन मोह लेती थी। तब संजीव कुमार इकलौते ऐसे सितारे थे, जो हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेते थे। संजीव ने फिल्म ‘परिचय’ में जया बच्चन के पिता की भूमिका निभाई तो ‘अनामिका’ में उनके साथ रोमांस फरमाया। वहीं, 'शोले' में वह जया बच्चन के ससुर के किरदार में नजर आए थे। इतना ही नहीं फिल्म ‘नया दिन नई रात' में संजीव ने नौ अलग-अलग किरदार निभाकर हर किसी को दंग कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed