{"_id":"5b21ed6d4f1c1b254d8b641b","slug":"sanjeev-shrivastav-goes-down-after-meeting-govinda-on-dance-deewane-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"46 साल की उम्र में पूरा हुआ 'डब्बू अंकल' का सपना, गोविंदा को देखते ही कुछ ऐसी हुई हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
46 साल की उम्र में पूरा हुआ 'डब्बू अंकल' का सपना, गोविंदा को देखते ही कुछ ऐसी हुई हालत
Thu, 14 Jun 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजीव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डब्बू अंकल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं लेकिन अब उनका जलवा छोटे परदे पर भी खूब नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही वह सोनी टीवी के शो दस का दम में सलमान खान के साथ शूटिंग पूरी करके आये हैं। डब्बू अंकल का सबसे बड़ा सपना तब पूरा हुआ जब वो सुपरस्टार गोविंदा से मिले।
2 of 5
संजीव
जिस स्टारडम को पाने के लिए लोग सालों-साल मेहनत करते हैं, उसे संजीव श्रीवास्तव यानि डब्बू अंकल ने एक रात में ही पा लिया है। अब वो फैंस के बीच घिरे रहते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित के डांसिंग शो 'डांस दीवाने' के सेट पर गोविंदा और डब्बू अंकल की मुलाकात हुई।
3 of 5
संजीव
सेट पर जैसे ही डब्बू अंकल ने गोविंदा को देखा। देखते ही उन्होंने उनके पैर छू लिए। गोविंदा ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने एक साथ जमकर डांस किया। सेट पर गोविंदा और डब्बू अंकल ने मिलकर 'मैं से मीना से न साकी से...दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से' पर अपने सिग्नेचर स्टेप्स दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजीव श्रीवास्तव और गोविंदा
बता दें कि डब्बू अंकल गोविंदा के बहुत बड़े फैन हैं। गोविंदा से मिलना उनके सबसे बड़े सपने के पूरा होने जैसा है। पिछले दो हफ्ते से हर जगह सिर्फ डब्बू अंकल की ही चर्चा है। अब तो उन्हें फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर भी आने लगे हैं। पिछले दिनों सुनील शेट्टी ने डब्बू अंकल का डांस देखकर उन्हें मुंबई बुलाया था। खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी ने उन्हें 'हेराफेरी 3' में रोल ऑफर किया है।
विज्ञापन
5 of 5
संजीव श्रीवास्तव
अब डब्बू अंकल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में प्रोफेसर साहब बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान से मिले थे। कुछ दिन पहले एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।