फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' के पापा से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचा 'कमली', बोला, सब सारो छे...

Wed, 15 May 2019 05:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 May 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sanju actor Vicky Kaushal shared a glimpse of his meeting with Rishi and Neetu Kapoor
विकी कौशल
विकी कौशल इन दिनों अपना जन्मदिन मनाने के लिए न्यूयॉर्क में छुट्टियों पर है। विक्की ने अपने जन्मदिन पार्टी से पहले न्यूयॉर्क में कई दिनों से बीमार चल रहे ऋषि कपूर से मिल उनका हाल जाना। विक्की और ऋषि के इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विक्की और ऋषि कपूर के अलावा ऋषि की पत्नी नीतू कपूर भी नजर आ रही है। 
Sanju actor Vicky Kaushal shared a glimpse of his meeting with Rishi and Neetu Kapoor
deepika padukone
लीना यादव के निर्देशन में बनी फिल्म राजमा चावल में आखिरी बार नजर आने वाले ऋषि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं और इलाज के लिए वे न्यूयॉर्क गए हुए है। अभी कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भी ऋषि कपूर से मिलने की तस्वीरें सामने आई थी। दीपिका भी ऋषि का हाल जानने गई थी। 

Sanju actor Vicky Kaushal shared a glimpse of his meeting with Rishi and Neetu Kapoor
rishi kapoor, rahul rawail - फोटो : facebook rahul rawail
हाल ही में खबर आई थी ऋषि कपूर को कैंसर जैसी कोई गम्भीर बीमारी नही है। इस बारे में ऋषि ने कहा कि मेरे 8 महीनों का इलाज 1 मई से शुरू हो गया था लेकिन भगवान की कृपा है कि मुझे कैंसर जैसी कोई गंभीर बीमारी नही है। मुझे एक ट्रांसप्लांट कराना है जिसके लिए दो महीने और लग सकते है। आपको बता दे कि विकी कौशल ऋषि कपूर के बेटे रणवीर कपूर के अच्छे दोस्त है। दोनो ने फिल्म संजू में एकसाथ काम किया है। विक्की इन दिनों अपनी अगामी फिल्म ऊधम सिंह की शूटिंग कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju actor Vicky Kaushal shared a glimpse of his meeting with Rishi and Neetu Kapoor
vicky kaushal
जन्मदिन के लिए विक्की अपने व्यस्त शेड्यूल को रोककर इन दिनों न्यूयार्क में है। न्यूयॉर्क से लौटने के बाद विक्की बॉयोपिक ऊधम सिंह की शूटिंग फिर शुरू करेंगे। विक्की आखिरी बार सुपरहिट फिल्म उरी में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed