फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची 'संजू', घर बैठे मालामाल हुए संजय दत्त

Sun, 08 Jul 2018 07:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sanju reached Nearly 300 crore rupees at box office
sanju

संजय दत्त की बायोपिक और निर्माता-निर्देशक राजू हिरानी की 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर सफल है और अनुमान लगाए जा रहे हैं कि थियेटरों से उतरने के पहले फिल्म 300 करोड़ रुपये तक बना लेगी। लेकिन यह कमाई सिर्फ निर्माता जोड़ी विधु विनोद चोपड़ा और हिरानी के हिस्से में ही नहीं आएगी बल्कि संजय दत्त को भी इसमें बड़ा हिस्सा मिलेगा। मतलब साफ है कि सिर्फ अपनी कहानी निर्माता-निर्देशक को बताने के लिए 'संजू' को करोड़ों मिल रहे हैं, जबकि उन्होंने फिल्म में ऐक्टिंग नहीं की है। 


 

Sanju reached Nearly 300 crore rupees at box office
SANJU
असल में फिल्म की रिलीज के बाद जैसे ही तय हुआ कि 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर सफल होने जा रही है, सवाल उठने लगे कि संजय को इस फिल्म से कितना धन मिलने जा रहा है। इसके बाद हुई खोजबीन में सामने आया कि 'संजू' ने फिल्म के लिए अपनी कहानी बताने के वास्ते करोड़ों रुपये लिए। यही नहीं, हिरानी-संजय के बीच समझौता हुआ कि फिल्म के बाद भी मुनाफे में बंटवारा होगा।

 
Sanju reached Nearly 300 crore rupees at box office
SANJU
संजय के करीबी सूत्रों के हवाले से मीडिया में बताया गया है कि हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा को 'संजू' की कहानी फ्री में नहीं मिली। संजय के मैनेजरों ने निर्माताओं से भाव-ताव किया और कहानी के लिए करीब नौ-दस करोड़ रुपये में सौदा हुआ। शर्तों में यह भी शामिल किया कि फिल्म के मुनाफे में से संजय को तय राशि मिलेगी। इसके बाद ही संजय ने अपनी कहानी फिल्म के लिए हिरानी और चोपड़ा को सुनाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju reached Nearly 300 crore rupees at box office
संजय दत्त और रणबीर कपूर
फिल्म की शर्तों में यह भी कहा गया कि वही बातें 'संजू' में दिखाई जाएंगी जो संजय चाहेंगे। उनकी मर्जी के बगैर कुछ नहीं दिखाया जाएग। जिन किरदारों और घटनाओं को संजय नहीं चाहेंगे उन्हें फिल्म में नहीं रखा जाएगा। यही कारण है कि संजय के जीवन में आई महिलाओं के नाम फिल्म में नहीं दिखाए गए हैं। उनकी प्रेमिकाओं को भी इससे अलग रखा गया। उनकी फिल्मी जिंदगी को भी ज्यादा नहीं छुआ गया। 

 
विज्ञापन
Sanju reached Nearly 300 crore rupees at box office
फिल्म- सजूं
तय किया गया कि यह कहानी संजय की बायोपिक नहीं बल्कि उनके जीवन के कुछ चुनिंदा अंशों को दिखाएगी। अब सवाल भी उठ रहा है कि क्या इस बायोपिक का सीक्वल भी बनेगा। पिछले दिनों खबर थी कि संजू फिल्म से ज्यादा खुश नहीं हैं परंतु इसके मोटे मुनाफे के बाद सीक्वल बनाना चाहते हैं। इस संबंध में उनकी हिरानी से बातचीत भी हुई है। हिरानी पहले ही कह चुके हैं कि अपने राइटर के साथ मिलकर संजू की कहानी के उन्होंने 750 पेज लिखे थे लेकिन मात्र 150 का ही इस्तेमाल फिल्म में हुआ है। देखना है कि क्या बचे हुए 600 पन्नों में से भी वह कुछ पर्दे पर उतारने को तैयार होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed