फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान जाना चाहती हैं बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट, PM इमरान खान से की अपील-बुला लीजिए

Thu, 25 Jul 2019 07:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 25 Jul 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Sapna Bhavnani asked Pakistan PM Imran Khan for inviting her to Sindh for documentary Sindhustan
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और सपना भवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना भवनानी अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस ट्वीट में सपना ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से खुद को सिंध में बुलाने की अपील की है।

Sapna Bhavnani asked Pakistan PM Imran Khan for inviting her to Sindh for documentary Sindhustan
सपना भवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सपना ने ट्वीट में बताया है कि उन्होंने सिंधुस्तान नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। लेकिन उन्हें पाकिस्तान स्थित सिंध का वीजा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्होंने पाकिस्तान के पीएम को इसके लिए ट्वीट किया है।

Sapna Bhavnani asked Pakistan PM Imran Khan for inviting her to Sindh for documentary Sindhustan
सपना भवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना भवनानी ने ट्वीट कर लिखा- 'इमरान खान सर, मैं भारत से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हूं। मैंने सिंध पर 'सिंधुस्तान' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। सिंध जाने के लिए 2 बार मुझे वीजा दिए जाने से इनकार किया जा चुका है। लेकिन मैंने सुना है कि आप सबसे अलग हैं और शांति चाहते हैं...इसलिए हम भी यही चाहते हैं। कृपया मुझे और मेरी फिल्म को सिंध के लिए इंवाइट करें। ये मेरा सपना है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Bhavnani asked Pakistan PM Imran Khan for inviting her to Sindh for documentary Sindhustan
सपना भवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग जहां इसे एक अच्छी पहल बता रहे हैं तो वहीं कुछ निगेटिव कमेंट भी सामने आए हैं। वहीं कई लोग सपना की तरफ से पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से अपील कर रहे हैं कि वे कराची में सिंधुस्तान की स्क्रीनिंग कराने का मौका दें।

विज्ञापन
Sapna Bhavnani asked Pakistan PM Imran Khan for inviting her to Sindh for documentary Sindhustan
एम एस धोनी और सपना भवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सपना भवनानी ने बिग बॉस 6 में हिस्सा लिया था। सपना अपने बिंदास और बेबाक एटिट्यूड की वजह से चर्चा में आई थीं। वहीं कई बार उनकी सलमान खान से भी बहस हुई थी। बता दें कि सपना टीम इंडिया के प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट भी रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed