{"_id":"5d0baf418ebc3e3dd328d578","slug":"sapna-chaudhary-get-emotional-said-no-girl-ever-became-a-dancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डांस शो में झलका सपना चौधरी का दर्द, आखिर क्यों कहना पड़ा कोई लड़की कभी डांसर न बनें?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डांस शो में झलका सपना चौधरी का दर्द, आखिर क्यों कहना पड़ा कोई लड़की कभी डांसर न बनें?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह अपने ऐसे बयान को लेकर चर्चा में हैं जिसे जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान रह सकते हैं। जी हां, अपने डांस से लाखों दिलों को जीतने वाली सपना चौधरी ने एक शो के दौरान बयान दिया है कि लोग अपनी लड़कियों को कभी डांसर न बनने दें।
2 of 5
Sapna Chaudhary
- फोटो : instagram
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सपना चौधरी का ये वीडियो हरियाणा के किसी गौशाला पंडाल का है। हर बार की तरह यहां भी सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद उनके फैंस उनसे दोबारा डांस करने का अनुरोध करने लगे। लेकिन फैंस की भीड़ जब नहीं मानी तो सपना ने खुद माइक लेकर लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा।
3 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी
- फोटो : ANI
थोड़ी ही देर बाद कुछ बच्चे स्टेज पर आकर सपना चौधरी के साथ डांस करने की इच्छा जाहिर करने लगते हैं। इसके बाद सपना ने सारे बच्चों को स्टेज पर बुलाया और माइक पर बोलते हुए कहा, 'अगर किसी के मन में ये गलतफहमी हो कि अपनी लड़की को डांसर बनाना है तो मैं आपको ज्ञान दे रही हूं कि बेटियों को कभी भी डांसर मत बनाना, आगे आपकी मर्जी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sapna Chaudhary
- फोटो : social media
इतना ही नहीं सपना चौधरी ने आगे कहा कि 'बहुतों को बड़ा शौक चढ़ा रहता है कि सपना चौधरी बनना है, लेकिन आसान नहीं है सपना चौधरी बनना, आप अपने दम पर कुछ और काम करो, लेकिन डांसर मत बनना। मैं चाहती हूं कि लड़कियां खूब पढ़ें-लिखें और नाम कमाएं, मैं चाहती हूं कि एक दिन ऐसा हो कि इस धरती से डांसर का वजूद तक खत्म हो जाए क्योंकि जो चीजें मैंने सही हैं, वह कोई और न सहे।'
विज्ञापन
5 of 5
Sapna Chaudhary
- फोटो : social media
आपको बता दें कि बीते दिनों सपना चौधरी ने मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में एक प्रोग्राम किया था। यहां भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिसके बाद इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया कि कार्यक्रम में सपना चौधरी ने अश्लील डांस किया। यही नहीं देर रात तक डीजे बजाया गया और युवाओं को उकसाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।