सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज लाखों दिलों में राज करती हैं। सपना का ना केवल एक-एक डांस स्टेप मशहूर है बल्कि जिन गानों पर वह थिरकती हैं वह भी सुपहिट हैं। खासतौर पर 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाना...जिसे अक्सर किसी ना किसी पार्टी या फिर फंक्शन में बजते हुए आपने जरूर सुना होगा। सपना चौधरी महज 12 साल की उम्र में सिंगिंग और डांसिंग करने लगी थीं। उस वक्त सपना के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह डांस शो के दौरान कुछ और ड्रेस पहन लें। सपना सलवार सूट पहनकर ही डांस करने लगीं। ऐसे में सवाल उठता है कि सपना अच्छी खासी कमाई होने के बाद अब भी सपना सलवार सूट में ही क्यों डास करती हैं? जानिए इसके पीछे की वजह...
आखिर सलवार सूट पहनकर ही क्यों डांस करती हैं सपना चौधरी? जानें इसके पीछे की असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना ने सलवार सूट लुक के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। इंटरव्यू में सपना से उनके सादे लुक के बारे में पूछा गया। सपना ने कहा था- 'सलवार सूट में डांस करते हुए मैं सहज महसूस करती हूं। बैकलेस पहनकर स्टेज शो करना मुझे सही नहीं लगता। मेरे शो में परिवार भी शामिल होते हैं। ऐसे में मुझे सलवार सूट पहनकर डांस करना ही ठीक लगता है।'
सपना चौधरी के स्टेज शो में भारी भीड़ होती है। उनके लटकों-झटकों और ठुमकों का हर कोई दीवाना है। खास बात है कि सपना ने अपने डांस का जलवा 'बिग बॉस' में भी दिखाया था। रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 11' में सपना ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। शो के दौरान एक टास्क में सपना चौधरी ने हिना खान के साथ 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर जमकर डांस किया था।
सपना और हिना के डांस के दौरान घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी खूब एन्जॉय किया था। हालांकि निजी जिंदगी में सपना चौधरी अपनी ड्रेस को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं सपना चौधरी की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में सपना ट्राउजर-टॉप के अलावा कई और वेस्टर्न कपड़ों में नजर आईं।
सपना चौधरी का पहला ही गाना 'सॉलिड बॉडी' सुपरहिट रहा। उनकी पॉपुलरिटी हरियाणा से बढ़कर दूसरे राज्यों तक फैलती चली गई। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तो सपना चौधरी जैसे चारों ओर छा सी गईं। अब वो देश भर में स्टेज शो कर रही हैं। यही नहीं सपना ने कई फिल्में की हैं और यूट्यूब पर उनके गाने धूम मचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- देसी लुक छोड़ 2 साल में कितना बदल गईं सपना चौधरी, ये 10 तस्वीरें हैं सबूत