{"_id":"62121e766b372129a7470fa5","slug":"sapna-choudhary-earns-lakh-rupees-in-few-hours-know-everything-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: चंद घंटों में लाखों कमाती हैं सपना चौधरी, एक डांस के लिए लेती हैं इतनी रकम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary: चंद घंटों में लाखों कमाती हैं सपना चौधरी, एक डांस के लिए लेती हैं इतनी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने ठुमकों से लाखों दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। उनका गाना तेरी आंख्या का यो काजल गाना सुनकर आज भी फैंस थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। हालांकि इस समय सपना स्टेज से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार काफी एक्टिव रहती हैं। शादी और फिर मां बन जाने के बाद सपना इस समय अपने परिवार को काफी समय दे रही हैं। एक समय था जब सपना सोशल मीडिया के जरिए सिर्फ कुछ हजार रुपये की कमाई करती थीं, लेकिन अब वह तीन से चार घंटे के अंदर लाखों की कमाई कर रही हैं।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सपना की शादी 2020 में हुई थी. उनके पति का नाम वीर साहू है। सपना अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के जरिए सुर्खियों में रहती हैं। सपना चौधरी ने स्टेज परफॉर्मेंस की शुरूआत भले ही मजबूरी में की थी, लेकिन आज वह अपने डांस और मेहनत की बदौलत लाखों रुपये कमा रही हैं। सपना चौधरी का डांस और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : Sapna Chaudhary Instagram
हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा में सपना चौधरी का एक कार्यक्रम था। जिसमें सपना की एक झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा था। इस समय सपना चौधरी के पास कई आलीशान गाड़ियां और बंगले हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बताया था कि वह एक शो के लाखों में रुपये लेती हैं। सपना एक स्टेज शो का 25 से 50 लाख तक चार्ज लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के रुप में भी नजर आ चुकी हैं। सपना ने 'नानू की जान' और 'वीरे दी वेडिंग' में स्पेशल आइटम नंबर भी किया था। वह आए दिन अपने डांस और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। सपना आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।