सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: हरियाणवी अंदाज छोड़ सपना ने ओढ़ा विदेशी चोला, 'बॉस लेडी' लुक देख नजर नहीं हटा पाए फैंस

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary: Haryanvi Desi Queen New Look getting viral on internet
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कानूनी पचड़ों से लेकर लगातार रिलीज होते उनके गाने इंटरनेट इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। अपने डांस और ठुमकों के लिए पहचानी जाने वाली सपना चौधरी अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल जीतने में माहिर हैं। अक्सर अपने देसी लुक से सुर्खियां बटोरने वाली सपना ने हाल ही में फैंस को अपना नया अवतार दिखाया है। सोशल मीडिया पर हाल ही में देसी क्वीन सपना चौधरी ने एक वीडियो साझा की है, जिसमें उनका बिल्कुल नया लुक देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी का यह नया लुक लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा रहा है।    

Trending Videos
Sapna Choudhary: Haryanvi Desi Queen New Look getting viral on internet
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary

हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक नई वीडियो साझा की है, जिसमें वह सलवार-सूट छोड़ मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं। ज्यादातर सलवार सूट में बन ठन के देखी जाने वाली सपना ने अपना ट्रेडिशनल अवतार के बजाय अपना बॉस लेडी लुक सबको दिखाया है। सामने आए नए वीडियो में सपना का स्वैग और टशन देखने लायक है। वीडियो में सपना चौधरी ब्लैक पैंट, टॉप और जैकेट पहने गाड़ी उतरती दिख रही हैं। कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करती सपना हर किसी का दिल धड़का रही हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary: Haryanvi Desi Queen New Look getting viral on internet
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

अपने इस स्टाइलिश लुक को और बेहतर बनाने के लिए सपना चौधरी ने इसे गॉगल्स, ग्लोइंग मेकअप और हाई पोनीटेल से कंप्लीट किया। देसी क्वीन सपना का ऐसा लुक आज से पहले शायद ही किसी ने देखा हो। अपनी हरयाणवी क्वीन का ऐसा बदला-बदला लुक देख उनके फैंस की निगाहें उनसे हट नहीं पा रही हैं। फैंस लगातार सपना की इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इसके साथ ही वह लोग क्यास भी लगा रहे हैं कि यह सपना के किसी नए प्रोजेक्ट का हिंट है क्योंकि यह वीडियो किसी शूटिंग सेट पर शूट किया गया है।  

Sapna Choudhary: Haryanvi Desi Queen New Look getting viral on internet
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

कुछ ही देर पहले साझा किए गए इस वीडियो पर अभी तक 18 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। सपना चौधरी के इस लुक की तारीफ कर फैंस लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सपना मैम की बात ही अलग है।' दूसरे ने लिखा, 'सच्ची मर गए।' वहीं एक अन्य ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'बेहतरीन लुक मैम।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed