सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: यूट्यूब पर धूम मचा रहा सपना चौधरी का नया गाना, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 10:41 PM IST
सार

डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी आए दिन अपने गानों और डांस वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। कम समय में ही लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुकीं सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
Sapna Choudhary new song  sone ki tagdi is making a splash on YouTube the actress expressed her happiness by sharing the video
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी आए दिन अपने गानों और डांस वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। कम समय में ही लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुकीं सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियोज के साथ ही एक्ट्रेस अपने गानों के लिए भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हाल ही में सपना का एक नया गाना सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है। कम समय में ही इस गाने ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।

Trending Videos
Sapna Choudhary new song  sone ki tagdi is making a splash on YouTube the actress expressed her happiness by sharing the video
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के इस नए गाने ने यूट्यूब पर कम की समय से एक मीलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए है। अपने गाने को लोगों से मिल रहे प्यार को देख सपना चौधरी बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं इस गाने की सफलता अब उनके सिर चढ़कर बोल रही है। अपनी इसी खुशी को जाहिर करते हुए हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सामने आई इस वीडियो में सपना अपने नए गाने सोने की तगड़ी पर डांस करती दिख रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary new song  sone ki tagdi is making a splash on YouTube the actress expressed her happiness by sharing the video
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala

इस वीडियो में सपना ने अपने इस नए गाने के कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) शेयर किए हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री तैयार होती दिख रही हैं। इसके बाद वह लहंगे में पोज देते हुए अपने गाने सोने की तगड़ी पर डांस करती नजर आईं। इस दौरान वीडियो में उनके अलग-अलग तरह के रूप देखने को मिले। वीडियो में सपना हमेशा की तरह अपने बेहतरीन डांस मूव्स करती दिख रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Sapna Choudhary new song  sone ki tagdi is making a splash on YouTube the actress expressed her happiness by sharing the video
सपना चौधरी - फोटो : social media

हाल ही में रिलीज हुए सपना चौधरी के नए गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सामने आए गाने के इस वीडियो में नाराज सपना अपने पति से शिकायत करती नजर आ रही हैं। पति से नाराज सपना कहती हैं कि उन्हें सोने की तगड़ी नहीं मिली है। इसके साथ ही वह अपने पति से नथनी, झुमके जैसे आभूषणों की भी मांग करती दिख रही हैं। सपना चौधरी अपने डांस और गानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकीं सपना को इस शो के बाद से देशभर में एक अलग पहचान मिली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed