फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी 3100 रुपये कमाकर घर चलाती थीं सपना चौधरी, आज सुपरस्टार की तरह जीती हैं जिंदगी

Thu, 26 Sep 2019 07:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 26 Sep 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary struggle success and her lifestyle
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

अपने डांस से लोगों को दीवाना बना लेने वाली सपना चौधरी आज घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। घर की जिम्मेदारियों के चलते इस प्रोफेशन में आने वाली सपना आज करोड़ों की मालकिन हैं। रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 11' में सपना ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। शो के दौरान सपना के बेबाक अंदाज ने लोगों का दिल जीता। आज सपना की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। 

Sapna Choudhary struggle success and her lifestyle
sapna choudhary - फोटो : social media

साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं। घर की जिम्मेदारियों के चलते सपना ने अपने बचपन का गला घोटकर कमाई करना शुरू कर दिया। विरोध के बावजूद सपना ये साबित करने में सफल रहीं कि लड़कियां किसी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं। 

Sapna Choudhary struggle success and her lifestyle
sapna choudhary - फोटो : social media

Times Now के मुताबिक, कभी 3100 रुपये में गाने वाली सपना आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। वो अब लग्जरी लाइफ जीती हैं। अपनी मेहनत के बल पर सपना ने बेशुमार दौलत कमा ली है। वह दिल्ली के नजफगढ़ में करोड़ों रुपये के बंगले में रहती हैं। उनके पास ऑडी और फॉर्च्यनर जैसी शानदार कारें हैं। उनकी सिक्योरिटी किसी स्टार से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary struggle success and her lifestyle
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला

सपना ने अपने सलवार सूट लुक के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। इंटरव्यू में सपना से उनके सादे लुक के बारे में पूछा गया। सपना ने कहा था- 'सलवार सूट में डांस करते हुए मैं सहज महसूस करती हूं। बैकलेस पहनकर स्टेज शो करना मुझे सही नहीं लगता। मेरे शो में परिवार भी शामिल होते हैं। ऐसे में मुझे सलवार सूट पहनकर डांस करना ही ठीक लगता है।

ये भी पढ़ें: डॉयरेक्टर का नाड़ा खोलने पर मिला फिल्म में काम, बॉलीवुड में फ्लॉप तो बांग्लादेश में बने सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed