छात्रा से रेप के आरोप के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद बुरी तरह घिर गए हैं। इस मामले में आरोप लगाने वाली छात्रा पर भी शिकंजा कसा है। छात्रा पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप है। इसके साथ ही अदालत ने छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में रहने के आदेश दिए हैं। छात्रा की न्यायिक हिरासत के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा फूटा है।
चिन्मयानंद केस: छात्रा की गिरफ्तारी पर फूटा बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा, स्वरा बोलीं- बेटी इन्हीं से..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली स्वरा भास्कर ने इस खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'बेटी इन्हीं से बचाओ, शर्म।' इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने लिखा- 'आखिर ये हो क्या रहा है।'
Beti inhi sey bachao!!!! SHAME!!!! #Chinmayanand https://t.co/sYywX3p199 What the what is even happening https://t.co/3lTTBpe6SH
बॉलीवुड एक्टर राहुल देव ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा- 'एक पाखंडी स्वामी ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया, जो कैमरे में कैद है। पुलिस चिन्मयानंद को गिरफ्तार करती है और अब पीड़िता को जबरन वसूली मामले में एसआईटी ने अरेस्ट कर लिया। क्या ये भारत में हो रहा है।'
Bizarre .. A girl gets harassed/molested by a hypocritical swami caught on camera .. read #Chinmayanand .. Cops arrest him ..
Now the victim gets arrested for extortion by the SIT! Is this happening in India 🇮🇳??! 🙏 https://t.co/4dA2irn9cN
आपको बता दें कि छात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मांगने का आरोप है। इस केस का एक वीडियो भी कुछ वक्त पहले सामने आया था, जिसके बाद छात्रा और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में जेल में बंद सचिन उर्फ सोनू और विक्रम सिंह को मंगलवार को एसआईटी ने रिमांड पर लिया था। जेल से निकलने के बाद दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया और इसके बाद एसआईटी दोनों को लेकर पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय पहुंची थी।
ये भी पढ़ें: पहले पति को छोड़ रचाई दूसरी शादी, सनी देओल के साथ बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी