एवरग्रीन सुपरस्टार देव आनंद आज भले ही दुनिया में न हों, लेकिन अपनी खूबसूरत फिल्मों, अलग अंदाज और शानदार एक्टिंग के जरिए वो हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेंगे। आज ही के दिन 26 सितंबर 1923 को देव आनंद का जन्म पंजाब (ब्रिटिश भारत) के शंकरगढ़ में हुआ था। देव साहब ने अपने करियर में 116 फिल्मों में काम किया।
देव आनंद का जन्मदिन और चिन्मयानंद केस पर स्टार्स का गुस्सा, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर पहचान बनाने वाले चंकी पांडे आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। 80 के दशक में उन्होंने कुछ हिट फिल्में दी थीं लेकिन लीड एक्टर के रूप में वो कभी नहीं उभर पाए। हिंदी फिल्मों में फ्लॉप रहने के बाद चंकी ने बांग्लादेशी सिनेमा में काम किया और वहां वो हिट रहे। इसके बाद उन्होंने फिर से बॉलीवुड में कम बैक किया।
डॉयरेक्टर का नाड़ा खोलने पर मिला फिल्म में काम, बॉलीवुड में फ्लॉप तो बांग्लादेश में बने सुपरस्टार
सभी को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देने वाली अर्चना पूरन सिंह ने फिल्मों और टेलीविजन, दोनों जगह अलग मुकाम हासिल किया। उन्होंने जिस भी तरह का किरदार निभाया, दर्शकों ने उन्हें वैसा स्वीकार किया। 'कुछ कुछ होता है' की मिस ब्रिगेंजा हो या 'राजा हिन्दुस्तानी' में करिश्मा कपूर की सौतेली मां, हर रोल में वो फिट बैठती हैं। टेलीविजन के कॉमेडी शोज में जज की भूमिका भी वो बखूबी निभाती हैं। आज अर्चना पूरन सिंह का जन्मदिन है।
पहले पति को छोड़ रचाई दूसरी शादी, सनी देओल के साथ बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं अपने ट्वीट्स को लेकर भी अक्सर विवादों में भी रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अपने एक ट्वीट को लेकर केआरके विवाद में आ गए हैं। केआरके ने बॉबी देओल को लेकर फिल्म 'हाउसफुल 4' पर निशाना साधा है।
इस एक्टर ने साधा बॉबी देओल पर निशाना, कहा- 'हाउसफुल 4' को भगवान भी फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता
छात्रा से रेप के आरोप के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद बुरी तरह घिर गए हैं। इस मामले में आरोप लगाने वाली छात्रा पर भी शिकंजा कसा है। छात्रा पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप है। इसी के चलते उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं छात्रा के वकील द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई जमानत अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में रहने के आदेश दिए हैं। छात्रा की गिरफ्तारी के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा फूटा है।
चिन्मयानंद केस: छात्रा की गिरफ्तारी पर फूटा बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा, स्वरा बोलीं- बेटी इन्हीं से..