इन दिनों बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही तो वो हैं सारा अली खान। सारा ने अभी तक सिर्फ 2 फिल्में ही की हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी सुपर स्टार से कम नहीं है। वो जिस तरह सवालों का जवाब देती हैं, उसे देखकर लोग उनके मुरीद हो जाते हैं।
पत्रकार ने पूछा सवाल, क्या सच में मां अमृता सिंह का घर छोड़ गईं सारा तो जवाब मिला करारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Here’s to new beginnings! 💘💝💞💖💗
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
हाल ही सारा Nykaa Femina Beauty Awards में पहुंची थीं। इस दौरान पत्रकारों ने सारा से कई सवाल किए। अपनी मां का घर छोड़ कर जाने के सवाल पर सारा ने कहा, 'ये खबरें गलत हैं, मैं अपनी मां के साथ रहती हूं और खुशी-खुशी रहती हूं।'
लगेज वाले सवाल पर सारा ने कहा, 'मैं जहां भी जाती हूं अपने साथ लगेज लेकर ट्रेवल करती हूं।' सारा ने कहा कि उन्होंने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी वह भी उसी ऐड कैंपेन का हिस्सा थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह हाल-फिलहाल अपनी मां को नाराज नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि वह उनके बगैर रह पाएंगी।
सारा की फिल्में 'केदारनाथ' और 'सिंबा' दोनों बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। इन दिनों सारा के पास कई और बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। लेकिन इससे ज्यादा चर्चा उनके लिंकअप की हो रही है। सारा ने एक शो में कार्तिन आर्यन के साथ डेट पर जाने की बात कही थी। इसके बाद खबर आई कि वो सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं।