फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी कपूर की एक गलती पड़ी भारी, सारा ने इस तरह छीनी बड़े बजट की फिल्म

Sat, 14 Apr 2018 02:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan got the film simmba janhvi kapoor fails to impress rohit shetty
सारा अली खान

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रही हैं । पहली फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले ही उन्हें दूसरी फिल्म भी मिल गई है । रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में सारा रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी । 

sara ali khan got the film simmba janhvi kapoor fails to impress rohit shetty
सारा अली खान और अमृता सिंह

इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं । कुछ दिन पहले ही रोहित शेट्टी ने इसका ऐलान किया था । जबकि सारा से पहले इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को अप्रोच किया गया था । लेकिन सारा ने जाह्नवी के हाथों से इतने बड़े बजट की फिल्म छीन ली ।

sara ali khan got the film simmba janhvi kapoor fails to impress rohit shetty
सारा अली खान

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जाह्नवी और सारा दोनों को सिम्बा की कहानी सुनाई गई थी। जाह्नवी ने यह खबर लीक कर दी कि उन्हें सिम्बा के लिए अप्रोच किया गया है। उस समय तक निर्माताओं ने हीरोइन फाइनल नहीं की थी । इसके बाद जाह्नवी की जगह सारा को ले लिया गया ।’

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan got the film simmba janhvi kapoor fails to impress rohit shetty
रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने सारा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब मैं उससे पहली बार मिला था तब ही मुझे इस बात का अहसास हो गया था कि उनमें एक मसाला एंटरटेनर फिल्म का हिस्सा बनने के सारे गुण हैं। सारा ने मुझसे यह कहा भी था कि वो मेरे साथ काम करना चाहती हैं।'

विज्ञापन
sara ali khan got the film simmba janhvi kapoor fails to impress rohit shetty
रोहित शेट्टी - फोटो : getty images

'जब मैंने सारा के नाम पर विचार किया तो मुझे लगा कि 'सिम्बा' के लिए वो एक दम सही अदाकारा रहेंगी। वो ही सिम्बा में रणवीर सिंह की पागलपंती के स्तर को छू सकती हैं।’ बता दें कि ‘सिम्बा’ जूनियर एनटीआर की सुपरहिट साउथ फिल्म ‘टैंपर’ का हिंदी रीमेक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed