अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा अपने को-स्टार कार्तिक संग बाइक पर घूम रही हैं। यह एक फिल्म की शूटिंग का सीन है जो दिल्ली में फिल्माया गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बना दिल्ली पुलिस (ट्रैफिक) को टैग कर दिया। दरअसल, इस वीडियो में सारा बिना हेलमेट दिख रही हैं जिसके चलते पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
दिल्ली की सड़कों पर सारा को कार्तिक संग बाइक पर घूमना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोग सारा को जमकर घेर रहे हैं। इधर वीडियो देखने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी कई सवाल उठाए। एक सीनियर पुलिस अफसर ने इस मामले में कहा कि अभिनेत्री पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एक्शन भी लिया जाएगा।
@dtptraffic @DelhiPolice @CPDelhi
pL note that Sara Ali khan having instagram account https://t.co/UdynVSlm8A
has been riding pillion on a 2 wheeler on the streets of Delhi Without a Head Protective Helmethttps://t.co/YlijE0PodR https://t.co/ctrOxxs7gX
reg No DL 35 CK O215 pic.twitter.com/cT7hPcyqop
— Stinger Bee #NyayForIndia (@joerave) March 17, 2019
ऐसे में इम्तियाज अली की इस नई फिल्म के लिए शूटिंग करना सारा अली खान को भारी पड़ गया है। बता दें कि सारा बीते साल 2018 में हिट फिल्म सिम्बा में मुख्य अभिनेत्री के किरदार में नजर आई थीं। सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। सारा इससे पहले एक टीवी टॉक शो में बता चुकी हैं वह अभिनेता कार्तिक को डेट करना चाहती हैं।
ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को साथ-साथ देखा जा रहा है। दरअसल, दोनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' नजर आने वाले हैं। इससे पहले साल 2009 में फिल्म का पहला पार्ट 'लव आजकल' रिलीज हुआ था।
'लव आजकल' में सारा अली खान के पिता सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण दिखी थीं। फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे और फिल्म को भी लोगों ने खूब सराहा था।